फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   out of control dumper hit house of BJP leader In Greater Noida

Greater Noida: तेज रफ्तार डंपर का कहर, मकान में मारी टक्कर; भाजपा नेता की पत्नी घायल

Wed, 26 Jun 2024 08:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 26 Jun 2024 08:18 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के बैदपुरा में एक अनियंत्रित डंपर भाजपा नेता के मकान से टक्करा गया। हादसे में भाजपा नेता की पत्नी घायल हो गई है।

विज्ञापन
out of control dumper hit house of BJP leader In Greater Noida
अनियंत्रित डंपर ने मकान में टक्कर मारी, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के गांव बैदपुरा मे तेज रफ्तार डंपर ने अनियंत्रित होकर भाजपा नेता के मकान में टक्कर मार दी। इस हादसे में भाजपा नेता की पत्नी घायल हो गईं जिनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में डंपरों का प्रवेश बंद करवाने की मांग की है।
विज्ञापन


बैदपुरा गांव में भाजपा नेता राजे कासना का मकान है। बुधवार को यहां से गुजर रहा एक डंपर अनियंत्रित होकर उनके मकान के अगले हिस्से से टकरा गया। उस समय उनकी पत्नी वहां से गुजर रही थीं।
विज्ञापन


हादसे में वह घायल हो गईं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि ड्राइवर का सहायक मौका देखकर भाग गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि यहां पर बेरीकेड करके डंपरों का प्रवेश रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed