फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Opportunity to open hotel, shop, industry and school in Yamuna CityTranslate

Noida News: यमुना सिटी में होटल, दुकान, उद्योग और स्कूल खोलने का मौका

Mon, 05 May 2025 08:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
Opportunity to open hotel, shop, industry and school in Yamuna CityTranslate
- यमुना प्राधिकरण 8 मई से विभिन्न श्रेणियों में भूखंडों की शुरू करने जा रहा है नई योजनाएं
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा | यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में निवेश और व्यवसाय की नई संभावनाओं का द्वार खुलने जा रहा है। प्राधिकरण आठ मई से विभिन्न श्रेणियों में भूखंडों की नई योजनाएं शुरू करने जा रहा है। इसमें होटल निर्माण, व्यावसायिक दुकानें, ईंधन स्टेशन, औद्योगिक भूखंड, प्ले स्कूल, नर्सिंग होम, विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज और सामाजिक संस्थानों के लिए भूखंड शामिल हैं।
सेक्टर-28 और 29 में प्राधिकरण ने सात भूखंडों को होटल निर्माण के लिए आरक्षित किया है। यहां तीन, चार और पांच सितारा होटल विकसित किए जा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 6 जून रखी गई है और ई-नीलामी 16 जुलाई को की जाएगी। सेक्टर-22डी में प्राधिकरण निर्मित दुकानों की योजना लाई जा रही है। इनमें तीन दुकानें भूतल और दो प्रथम तल पर स्थित हैं। आवेदन 6 जून तक होंगे, जबकि ई-नीलामी 27 जून को होगी। इसके अलावा सेक्टर-22ए में व्यावसायिक फुटप्रिंट के लिए छह भूखंड उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनकी ई-नीलामी 9 जुलाई को होगी। सेक्टर-20 और 22डी में दो फ्यूल फिलिंग स्टेशन के लिए भूखंड प्रस्तावित किए गए हैं। आवेदन 6 जून तक होंगे और ई-नीलामी तीन जुलाई को होगी।
विज्ञापन

-------------


एमएसएमई से लेकर टॉय पार्क तक औद्योगिक भूखंडों की योजना
यीडउा ने इस बार औद्योगिक भूखंडों की योजना दो श्रेणियों में तैयार की है। 8000 वर्गमीटर से कम क्षेत्रफल वाले 50 भूखंडों में टॉय पार्क (2), अपेरल पार्क (10), हस्तशिल्प पार्क (5) और सामान्य एमएसएमई इकाइयों (33) के लिए अवसर है। 8000 वर्गमीटर से अधिक के 5 भूखंडों में टॉय पार्क (2), अपेरल पार्क (1) और सामान्य औद्योगिक इकाइयों (2) को शामिल किया गया है। इन योजनाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई है, जबकि ई-नीलामी 10 जुलाई 2025 को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------

प्ले स्कूल, मेडिकल कॉलेज और संस्थागत भूखंड भी जल्द
प्राधिकरण क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए भी कई योजनाएं लाई जा रही हैं। प्ले स्कूल के लिए 16 भूखंड, एक विश्वविद्यालय और एक मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed