फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Opportunity to get lifetime membership of Roshanara Club

Noida News: रोशनआरा क्लब के लिए आजीवन सदस्यता लेने का मौका

Wed, 15 Oct 2025 07:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
Opportunity to get lifetime membership of Roshanara Club
डीडीए ने प्रक्रिया शुरू की, 14 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
डीडीए की ओर से बुधवार से दिल्ली के सबसे पुराने और ऐतिहासिक रोशनआरा क्लब की सदस्यता देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। 14 नवंबर तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। गैर सरकारी श्रेणी में 400 सीटें व सरकारी श्रेणी में 350 सीटें रखी गई हैं। आवेदन की संख्या सीटों की संख्या से अधिक रहने पर ड्रॉ से सदस्यता मिलेगी।

उपराज्यपाल वीके सक्सेना की निगरानी में रोशनआरा क्लब को फिर से संवारा गया है। डीडीए ने जानकारी दी है कि खेल प्रेमियों को फिर से देश के सबसे पुराने क्लब का सदस्य बनने का मौका दिया जा रहा है। नई योजना के पहले चरण में कुल 750 लोगों को आजीवन सदस्यता दी जाएगी। गैर सरकारी श्रेणी के लिए सदस्यता शुल्क 12.5 लाख रुपये और सरकारी श्रेणियों के लिए 4 लाख रुपये रखा गया है। जीएसटी अलग से देना हेागा। पंजीकरण की प्रक्रिया 15 अक्तूबर से 14 नवंबर तक चलेगी। 21 साल या उससे अधिक आयु के भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन पोर्टल https://online.dda.org.in/golfcourse पर होंगे जिससे 2,500 रुपये जीएसटी सहित का आवेदन शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed