फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Opportunity to buy plot near Noida Airport

Noida News: नोएडा एयरपोर्ट के पास प्लाॅट खरीदने का मिलेगा अवसर

Thu, 23 Oct 2025 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
Opportunity to buy plot near Noida Airport
- यमुना प्राधिकरण लाएगा 2200 आवासीय भूखंडों की योजना, सेक्टर-5 में जमीन खरीद के साथ विकास कार्य तेज
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी में आवासीय भूखंड लेने के लिए इच्छुक लोगों के लिए यीडा जल्दी ही योजना लांच करेगा। नोएडा एयरपोर्ट के पास सेक्टर-5 में इन भूखंडों को विकसित किया जा रहा है। यहां जमीन खरीद की प्रक्रिया करीब-करीब पूरी हो चुकी है। अब यहां विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक रेरा में पंजीकरण होने के बाद नए साल में करीब 2200 भूखंडों की योजना लांच कर दी जाएगी।
नोएडा एयरपोर्ट और सेक्टर-10 में उत्तर भारत के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट के नजदीक विकसित हो रहे इस सेक्टर में आवासीय भूखंड की योजना दीपावली पर लांच की जानी प्रस्तावित थी। रेरा में पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाने के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। अब यहां विकास कार्य शुरू कराने के साथ ही योजना को नए साल के तोहफे के रूप में लांच किया जाने की तैयारी है। यमुना प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर-5 यमुना सिटी में सबसे अच्छी लोकेशन पर मौजूद है। यहां अन्य सेक्टरों की तुलना में ज्यादा जगह ग्रीनबेल्ट के लिए छोड़ी गई है। वहीं यमुना एक्सप्रेसवे के लिए सीधे पहुंच मार्ग मिलेगा। भविष्य में प्रस्तावित खुर्जा-पलवल एक्सप्रेसवे भी इस सेक्टर के नजदीक होगा।
विज्ञापन

सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि यमुना सिटी में आवासीय भूखंडों की अच्छी मांग बनी हुई है। सेक्टर-5 में भूखंड विकसित किए जा रहे हैं। इसमें सभी आकार के भूखंड रहेंगे। लॉटरी के माध्यम से इन आवासीय भूखंड आवंटित किए जाएंगे। रेरा पंजीकरण मिलते ही इस योजना को लांच कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


276 भूखंड के लिए आए थे 54 हजार आवेदन
इसी साल अप्रैल में यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर-18 के पॉकेट 9बी में बचे हुए 276 भूखंड की योजना लांच की थी। इसके लिए 54 हजार आवेदन आए थे। इससे यमुना सिटी में आवासीय भूखंड की मांग का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसी तरह 2024 मेंं सेक्टर-24ए में आई 451 भूखंड की योजना और 2023 में आई 1154 भूखंड की आवासीय योजना में भी कई गुना आवेदन आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed