फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   OPD services to continue in hospitals tomorrow

Noida News: कल अस्पतालों में ओपीडी सेवा रहेगी जारी

Thu, 14 Aug 2025 07:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 07:28 PM IST
विज्ञापन
OPD services to continue in hospitals tomorrow
इमरजेंसी सेवा सामान्य दिनों की तरह 24 घंटे होगी उपलब्ध
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी के अस्पतालों ने जन्माष्टमी पर ओपीडी सेवा जारी रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में एम्स और डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में भी सेवाएं जारी रहेंगी जबकि इमरजेंसी सेवा सामान्य दिनों की 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।


एम्स की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार, 16 अगस्त को सुबह ओपीडी सेवा, स्पेशल क्लीनिक सहित कई दूसरी सेवाएं मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगी। अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए ब्लड बैंक के अलावा दूसरी सेवाएं सामान्य दिनों की तरह जारी रहेंगी। साथ ही, इमरजेंसी सेवा भी चालू रहेगी। वहीं, डॉ. आरएमएल अस्पताल की ओर से जारी आदेश के अनुसार अस्पताल में 16 अगस्त को ओपीडी सेवा, रेडियोलॉजी सेवा, इमरजेंसी सेवा, कैश काउंटर, लेबोरेटरी सेवा मरीजों के लिए उपलब्ध रहेगी। दिल्ली सरकार के लोकनायक अस्पताल की उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रितु सक्सेना ने कहा कि 15 अगस्त पर अस्पताल रेड अलर्ट पर रहता है। अस्पताल में पूरा स्टाफ मौजूद होता है। पतंगबाजी के दौरान हादसे का शिकार होने वाले लोग इमरजेंसी में उपचार के लिए आते हैं। 16 अगस्त को अस्पताल में ओपीडी सेवा मरीजों के लिए उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article