{"_id":"60ccf5e28ebc3e2da0373194","slug":"only-316-people-got-vaccinated-at-six-special-centers-in-13-villages-grnoida-news-noi5883782136","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 गांवों के छह विशेष केंद्रों पर सिर्फ 316 लोगों ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 गांवों के छह विशेष केंद्रों पर सिर्फ 316 लोगों ने लगवाया टीका
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने के प्रयास में जुटा है। 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए विशेष शिविर आयोजित कर मौके पर ही पंजीकरण किया जा रहा है। शिविर में टीकाकरण कराने वालों को स्लॉट बुक करने से भी छूट दी गई है, इसके बाद भी टीकाकरण के लिए पहुंचने वालों की संख्या ज्यादा नहीं बढ़ पा रही है। बृहस्पतिवार को लगाए गए 6 विशेष शिविर में भी सिर्फ 316 लोग ही टीका लगवाने के लिए पहुंचे।
करीब एक माह से भी अधिक समय से जिला प्रशासन गांवों में विशेष टीकाकरण शिविर लगा कर 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को अधिक से अधिक टीकाकरण करने में जुटा है। बृहस्पतिवार को भी सदर तहसील क्षेत्र के 13 गांवों के लोगों के टीकाकरण के लिए कुल 6 विशेष टीकाकरण केंद्र बनाए गए थे।
सभी छह केंद्रों पर 200-200 लोगों को टीकाकरण के लिए वैक्सीन मुहैया कराई गई, लेकिन महज 25 प्रतिशत लोगों ने ही टीका लगवाया। जिसमें सफीपुर में लगाए गए शिविर में 18, मोमनाथल के शिविर में 20, पीरवाला मोहल्ला दनकौर के शिविर में 43, अच्छेजा बुजुर्ग के शिविर में 53, घरबरा के शिविर में 111 और दलेलगढ़ में लगाए गए शिविर में 71 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।