फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Online betting accused arrested

ऑनलाइन सट्टा लगवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Sep 2021 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Online betting accused arrested
नोएडा। ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह के एक आरोपी को कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने कंप्यूटर, मोबाइल, 1650 रुपये व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी ‘बेट फॉर मी’ एप के जरिये सट्टा लगवा रहा था। पुलिस के अनुसार, मालदा निवासी करीम अली को सेक्टर-73 सर्फाबाद गांव से गिरफ्तार किया गया। आरोपी यहां पप्पू के मकान में रहता था। पूछताछ में उसने बताया कि वह लोगोें से ऑनलाइन सट्टा लगवाता है। एप की स्क्रीन पर 00 से 99 तक लिखा हुआ बॉक्स प्रदर्शित होता है। ग्राहक इन नंबरों पर सट्टा लगाते थे। जिस ग्राहक का नंबर निकलता था। उसे 90 रुपये दिए जाते थे। इसके लिए ग्राहकों से भी 10 से 50 रुपये का शुल्क लिया जाता था। पूरा कंप्यूटर सिस्टम हारून ने तैयार किया था। उसने इसे जहांगीर को दिया था। जहांगीर ने इसे करीम अली को दे दिया। इसके बाद करीम को सट्टा लगवाने के लिए प्रतिदिन 600 रुपये मिलते थे। जबकि पूरा पैसा हारून व जहांगीर को मिलता था। पुलिस अब इन आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed