फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   One who cheated on the pretext of sending him to America arrested

Noida News: अमेरिका भेजने का झांसा देकर ठगने वाला गिरफ्तार

Sat, 10 Feb 2024 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
One who cheated on the pretext of sending him to America arrested
आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने पानीपत से दबोचा, एक यात्री से 35 लाख रुपये लिए थे
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेज के साथ पकड़े जाने पर यात्री को कजाकिस्तान से किया गया था निर्वासित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने दूसरे के पासपोर्ट और वीजा पर लोगों को अमेरिका भेजने का झांसा देकर ठगने वाले जालसाज को पानीपत से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंदीप सिंह के रूप में हुई है। एक यात्री को कजाकिस्तान से निर्वासित करने के मामले में पुलिस को आरोपी की तलाश थी। यात्री के पास फर्जी वीजा मिलने पर उसे कजाकिस्तान से निर्वासित कर दिया गया था।

पुलिस के अनुसार, 21 मार्च, 23 को रमित को कजाकिस्तान से निर्वासित किया गया था। दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने उसके दस्तावेज की जांच की तो पता चला कि पासपोर्ट के 11 और 12 नंबर पेज के साथ छेड़छाड़ की गई है। पूछताछ करने पर पता चला कि उसके पासपोर्ट को कजाकिस्तान के अधिकारियों ने जब्त कर लिया था। पुलिस ने यात्री के खिलाफ फर्जीवाड़े का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। रमित ने बताया कि वह कजाकिस्तान के रास्ते अमेरिका जाना चाहता था। उसकी यात्रा और अन्य दस्तावेज की व्यवस्था गांव रैरकलां, पानीपत निवासी मनदीप ने की थी। इसके बदले उसने 35 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद पुलिस ने मंदीप के घर पर दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया। इस मामले में 9 अक्तूबर को अदालत ने मंदीप को भगोड़ा करार दिया। तकनीकी जांच करने के दौरान पुलिस को पता चला कि मंदीप पानीपत में मौजूद है। पुलिस ने छापा मारकर मंदीप को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपराध कबूल कर लिया। आसानी से पैसे कमाने के लिए आरोपी साथियों के साथ मिलकर वारदात अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article