फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   One Munnabhai arrested, another absconding

एक मुन्नाभाई गिरफ्तार, दूसरा फरार

Thu, 07 Apr 2022 10:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
One Munnabhai arrested, another absconding
पुन्हाना। दसवीं कक्षा के बोर्ड की परीक्षा में दूसरे बच्चों की जगह पेपर दे रहे दो मुन्ना भाई मिले। पुन्हाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी गोबिंद प्रसाद ने बताया कि पुन्हाना स्थित यूटोपियन स्कूल में कार्यरत सुपरवाइजर नरेश कुमार ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि बुधवार को सुबह के वक्त दसवीं का हिंदी का पेपर था। इस दौरान दूसरे छात्रों की जगह कामिल पुत्र अली मोहम्मद निवासी बाजीदपुर व आबिद पुत्र अहमद खां धोखाधड़ी से पेपर दे रहे थे। जैसे ही सुपरवाइजर ने कागजातों की जांच शुरू की तो धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। उन्होंने बताया कि पता चलने पर दोनों परीक्षा केंद्र से भागने लगे जिनमें से कामिल को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि अन्य आरोपी आबिद मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी का कहना है कि फर्जी तरीके से दूसरों की परीक्षा दे रहे युवाओं और जिनका पेपर दे रहे थे चारों के खिलाफ धोखाधड़ी और षड़यंत्र रचने का मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि तीन अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पकडे़ गए आरोपी को आज अदालत में पेश किया जहां से अदालत ने आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed