फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   One Man arrested with narcotic substance

Noida News: 152.39 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

Tue, 23 Sep 2025 01:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 23 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
One Man arrested with narcotic substance
किच्छा। पुलिस व एसटीएफ ने 152.39 ग्राम स्मैक बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि रविवार को पुलिस और एसटीएफ लालपुर चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। टीम ने गर्ग धर्मकांटा और मिग फार्मा कंपनी के बीच वाली गली को खास निगरानी में लिया था, क्योंकि पहले भी टीम को इस इलाके से नशे की गतिविधियों की सूचना मिल चुकी थी।
विज्ञापन

एक स्कूटी को पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो सवार संतोक सिंह निवासी गुरुद्वारे वाली गली लालपुर से 152.39 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, स्मैक बिक्री के 560 रुपये व दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है। एसएसपी मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से स्मैक तस्करी करता है। वह लालपुर के निक्का, छिंदो कौर व कश्मीर सिंह से स्मैक लेता है। पुलिस टीम अब गिरोह के अन्य सदस्यों की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed