{"_id":"68d809ba49ce71546e0f81ba","slug":"one-killed-girl-injured-in-separate-road-accidents-noida-news-c-1-gnd1002-3454500-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अलग-अलग सड़क हादसे में एक की मौत, युवती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अलग-अलग सड़क हादसे में एक की मौत, युवती घायल
विज्ञापन
संबंधित कोतवाली पुलिस ने दोनों मामलों में दर्ज किया केस
नोएडा। शहर में अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। संबंधित कोतवाली पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मूलरूप से बस्ती के अहिरौला गांव के रहने वाले सत्यराम ने पुलिस से शिकायत की है कि उसका छोटा भाई छविराम चोटपुर काॅलोनी में रहकर फैक्टरी में नौकरी करता था। छविराम 20 सितंबर की रात बाइक से कमरे पर जा रहा था। सेक्टर-63ए की सर्विस रोड पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें छविराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था। 25 सितंबर को उसने दम तोड़ दिया। एडीसीपी शैव्या गोयल का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। वहीं फिरोजाबाद निवासी अनुराग गुप्ता ने पुलिस से शिकायत की है कि उसकी बेटी तान्या सेक्टर-62 स्थित आईटी कंपनी में काम करती है। 24 सितंबर को कार्यालय के पास ऑटो सवार ने तान्या की स्कूटी में टक्कर मार दी। एक पहिया तान्या के कंधे पर चढ़ गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ब्यूरो