फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   One crore released to improve the condition of schools

Noida News: स्कूलों की दशा सुधारने के लिए एक करोड़ जारी

Sat, 05 Apr 2025 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
One crore released to improve the condition of schools
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने छावनी के दो सरकारी स्कूलों को एक करोड़ की राशि जारी की है। इससे राजकीय स्कूल बीसी बाजार और रामबाग रोड के स्कूल की मरम्मत और निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

डीईओ सुरेश कुमार के अलावा प्राचार्य रेखा, रीटा के साथ एईओ अमरिंदर सिंह, शिक्षक मुकेश मित्तल, तलविंद्र, ममता सहित अन्य शिक्षकों ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मंत्री अनिल विज की ओर से स्कूलों में कमरों के निर्माण और मरम्मत कार्य के लिए जारी राशि से बच्चों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री विज ने रामबाग रोड और बीसी बाजार में स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कायाकल्प के लिए क्रमश: 50-50 लाख रुपए यानी कुल एक करोड़ रुपये जारी किए थे। रामबाग रोड पर पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इस राशि से स्कूल में पांच नए कमरों, शौचालय, नई सीढ़ियों आदि का निर्माण होगा। इसी प्रकार बीसी बाजार राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डबल स्टोरी आठ कमरों का नया सेट, नई सीढ़ियां बनेगी तथा मरम्मत कार्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनी जनसमस्याएं
शुक्रवार कैबिनेट मंत्री ने अपने आवास पर जनसमस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए। अंबाला छावनी निवासी व्यक्ति ने मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए बताया कि उसके साथ ऑनलाइन ठगी हुई है, मगर पुलिस उसकी एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। इस पर मंत्री अनिल विज ने पड़ाव थाना पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी तरह सर्राफा बाजार मोहल्ले में स्ट्रॉम वाटर पाइप लाइन कुछ क्षेत्र में ना डालने की शिकायत लोगों ने दी। इस पर नगर परिषद अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश मंत्री विज ने दिए। वहीं महिला द्वारा मारपीट करने की शिकायत दी, इस पर महेश नगर एसएचओ को मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली से संबंधित समस्याएं भी आई, इस पर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed