{"_id":"62b57db3f9e0564f4218821d","slug":"one-badly-injured-as-two-groups-fight-in-a-pub-in-garden-galleria-mall","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: गॉर्डन गैलेरिया मॉल के पब में मारपीट, एक युवक की आंख के नीचे की हड्डी तोड़ी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: गॉर्डन गैलेरिया मॉल के पब में मारपीट, एक युवक की आंख के नीचे की हड्डी तोड़ी, मामला दर्ज
Fri, 24 Jun 2022 02:32 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 24 Jun 2022 02:32 PM IST
सार
पब में दो पक्षों में पार्टी करने के दौरान विवाद हो गया। जब दोनों पक्ष के लोग बाहर आए तो एक युवक को तीन लोगों ने पीट दिया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा सेक्टर 38-ए स्थित गॉर्डन गैलेरिया मॉल के पब में दो पक्षों में पार्टी करने के दौरान विवाद हो गया। जब दोनों पक्ष के लोग बाहर आए तो एक युवक को तीन लोगों ने पीट दिया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, गांधीनगर, दिल्ली निवासी उदयवीर का आरोप है कि बुधवार रात को वह मॉल के एक पब में आया था। यहां नितिन शर्मा व उसके साथियों ने बदसलूकी शुरू कर दी। मैनेजर ने नितिन व साथियों को समझाकर बाहर भेज दिया।
विज्ञापन
इस बीच उदयवीर के मोबाइल पर किसी परिचित की कॉल आ गई। बार में म्यूजिक के कारण आवाज नहीं आ रही थी। वह मोबाइल पर बात करने बाहर आ गया। इसके बाद नितिन व साथियों ने उसे पीट दिया। इससे उसकी आंख के नीचे की हड्डी टूट गई।
विज्ञापन