{"_id":"5f10a6938ebc3e637f2bb7e1","slug":"one-arrested-in-police-encounter-grnoida-news-noi5238242188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाशों से मुठभेड़, एक को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाशों से मुठभेड़, एक को लगी गोली
विज्ञापन
गोली लगने से घायल बदमाश।
- फोटो : Grnoida
मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाशों से मुठभेड़, एक को गोली लगी
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के देवला के पास बुधवार देर रात मोबाइल लूटकर भाग रहे दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया और फरार की तलाश में जुट गई है।
एडिशनल डीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि बुधवार रात लगभग 8:30 बजे क्षेत्र में मोबाइल लूट की सूचना मिली थी। इस पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई और क्षेत्र में चेकिंग शुरू कर दी गई। देर रात करीब 12 बजे कस्बे में चेकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। बाइक पर दो बदमाश सवार थे। आरोपियों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तिलपता गोलचक्कर से 130 मीटर रोड पर आरोपियों की घेराबंदी की। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। आरोपी की पहचान दीपक निवासी संतराम कालोनी सूरजपुर के रूप में हुई है। फरार बदमाश का नाम संजय है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से लूट का मोबाइल, तमंचा व चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी साथी बदमाशों के साथ मिलकर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में लूटपाट की कई वारदात को अंजाम दे चुका है। आरोपी के विरुद्ध सूरजपुर व नॉलेज पार्क थाने में 6 केस दर्ज हैं।
हमले में घायल युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार
धनपुरा में हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गांव निवासी रियाज एक जुलाई को रात 8 बजे घर बैठा हुआ था, तभी गांव में रहने वाले नन्ने, सलाउद्दीन, तज्जू और शहनवाज सहित अन्य लोगों ने उसके सिर पर रॉड व हथौड़ा से हमला कर दिया था। हमले में गंभीर रूप से घायल रियाज का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार को उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी नन्ने को गैरइरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बच्चों के बीच हुई कहासुनी के दौरान दोनों में विवाद हो गया था। थाना प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि नन्ने व उसके अन्य साथियों ने रियाज पर हमला किया था, उनके खिलाफ केस दर्ज हैं। बुधवार रात नन्ने को गैरइरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।