फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   One arrested for selling ink of a well-known company by wearing a fake wrapper

नकली रैपर लगाकर नामी कंपनी की स्याही बेचने वाला गिरफ्तार

Mon, 30 May 2022 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
One arrested for selling ink of a well-known company by wearing a fake wrapper
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली पुलिस ने नकली क्यूआर कोड और रैपर लगाकर नामी कंपनी के नाम से स्याही बेचने वाले आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दादरी के रामपुर निवासी विपिन के रूप में हुई है। आरोपी कैनन व एप्सन कंपनी के नकली रैपर आदि बनाकर स्याही बेचता था। इसके कब्जे से पुलिस ने एप्सन स्याही की नकली 664 बोतलें, कैनन पिक्समा की 790 बोतलें और एमआरपी स्टिकर व क्यूआर कोड बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कासना थाना प्रभारी संतोष शुक्ला के अनुसार, कंपनी के सामान का निरीक्षण करने वाले हरिराम शर्मा ने कोतवाली में सूचना दी थी कि स्याही ठीक नहीं कर रही है। उपभोक्ताओं से मिलकर उनकी स्याही की जांच की गई तो वह नकली निकली। पूछताछ में पता चला कि लोगों ने जिम्स रोड स्थित एक दुकान से स्याही खरीदी है। पुलिस ने जांच की तो नकली रैपर, क्यूआर कोड आदि बरामद हो गए। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नकली स्याही खरीदता था और कंपनी के रैपर व स्टीकर खुद तैयार करता था। क्यूआर कोड भी उसने खरीद लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed