निकल गई दबंगई: थार से चलने का शौक, टोल शुल्क देने पर आई आफत; कर्मचारियों को पीटा, पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा
गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे के 11 किलोमीटर माइलस्टोन के पास बने रैंप टोल प्लाजा पर एग्जिट करते समय एक सफेद रंग की थार कार सवार ने तेज गति से आकर टोल बूम बैरियर तोड़ दिया गया था।
विस्तार
दनकौर क्षेत्र के रैंप टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों की पिटाई में शामिल युवक को दनकौर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अनुज निवासी ग्राम जुनेदपुर थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त गाड़ी थार कार को भी कब्जे में लिया है। नामजद शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम गठित की गई है। पुलिस ने शीघ्र ही शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी की बात कही है।
गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे के 11 किलोमीटर माइलस्टोन के पास बने रैंप टोल प्लाजा पर एग्जिट करते समय एक सफेद रंग की थार कार सवार ने तेज गति से आकर टोल बूम बैरियर तोड़ दिया गया था। थार में सवार युवकों ने टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। जिससे टोलकर्मियों को चोट आई थी।
आरोप है कि टोल शुल्क देने से मना करने के बाद युवकों ने बैरियर को तोड़कर टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। घटना के संबंध में वादी कंट्रोल रूम ऑफिसर जेवर टोल प्लाजा की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था।
दनकौर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए उक्त घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.