{"_id":"646d17be4238d8f4fa06ec64","slug":"once-again-there-will-be-a-chance-to-buy-houses-and-shops-in-greno-grnoida-news-c-23-1-noi1091-9110-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रेनो में एक बार फिर मकान-दुकान लेने का मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रेनो में एक बार फिर मकान-दुकान लेने का मिलेगा मौका
विज्ञापन
ग्रेनो में एक बार फिर मकान-दुकान लेने का मिलेगा मौका
प्राधिकरण की ओर से अगले सप्ताह लाई जाएगी लेफ्ट आउट स्कीम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में मकान और दुकान पाने का सपना जल्द ही पूरा होगा। प्राधिकरण की ओर से लेफ्ट आउट स्कीम लाई जाएगी। इसमें जिन सेक्टरों में आवासी फ्लैट निरस्त हो गए हैं और दुकान का पैसा जमा नहीं कर पाए हैं। ऐसे आवासीय और दुकानों की योजना अगले सप्ताह लाई जाएगी। इसके अलावा कियोस्क और वाणिज्यिक भूखंडों की योजना लाई जाएगी। साथ ही पेट्रोल पंप समेत संस्थागत और औद्योगिक योजना भी लाई जाएगी।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने कहा कि निवेश सम्मेलन में जो करार कंपनियों के साथ किए गए थे, उनको पूरा कराया जाना है। इसके अलावा ग्रांउड सेरेमनी से पहले सभी तरह की योजनाएं लाकर पैसा एकत्र किया जाए। सीईओ ने कहा कि ग्रेनो में लंबे समय से फ्लैट की योजना नहीं लाई गई है, इसलिए लेफ्ट आउट योजना लाकर लोगों को लाभांवित किया जाए। साथ ही बनी हुई दुकान और कियोस्क की योजना भी लाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा 22 वाणिज्यिक भूखंडों की योजना लाने के लिए हरी झंडी दे दी है। इसे अगले सप्ताह लाया जाएगा और इन भूखंडों पर एफएआर चार है। प्राधिकरण सेक्टरों में मिल्क बूथ और पेट्रोल पंप की योजना को भी अगले सप्ताह लाने पर विचार कर रहा है। बिल्डर विभाग की समीक्षा में सीईओ ने स्कीम के भूखंडों का ई-ऑक्शन शीघ्र करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही खाली भूखंडों का आवंटन निरस्त करने और एमओयूू को निवेश में तब्दील कराने को कहा।