फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   On Valentine's Day man killed girlfriend & committed suicide

Noida News: वेलेंटाइन डे पर युवक ने प्रेमिका की हत्याकर पंखे से लटककर दी जान

Thu, 15 Feb 2024 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
On Valentine's Day man killed girlfriend & committed suicide
- सेक्टर-62 के पीजी में बुधवार रात गला दबाकर की हत्या, गाजियाबाद स्थित घर जाकर फंदे से लटका
विज्ञापन

- एचआर कंसल्टेंट थी युवती और बीटेक का छात्र का युवक

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। वेलेंटाइन डे पर युवक ने सेक्टर-62 की पीजी में प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद गाजियाबाद निवासी युवक ने घर जाकर में फंदे से लटककर जान दे दी। बुधवार रात को हुई वारदात के बाद कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं गाजियाबाद की कविनगर पुलिस युवक की आत्महत्या की जांच कर रही है।

मूल रूप से मथुरा निवासी शालिनी (24) एमबीए करने के बाद नोएडा की कंपनी में एचआर कंसल्टेंट थी। वह सहेली तन्वी के साथ सेक्टर-62 की पीजी में रहती थी। करीब चार वर्षों से गाजियाबाद निवासी अमन (24) से उसकी दोस्ती थी। मूल रूप से मथुरा निवासी अमन गाजियाबाद के कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात को शालिनी पीजी के कमरे में अकेली थी। तन्वी शादी समारोह में गई थी। रात में ही अमन पीजी के कमरे में पहुंचा। रात को शालिनी के दोस्तों ने कई बार फोन किया। उत्तर नहीं मिलने पर रात को ही उसके दोस्त पीजी पहुंच गए।
विज्ञापन

पीजी में उसका कमरा अंदर से बंद था। दोस्तों ने पीजी के केयरटेकर के साथ मिलकर कमरे को खोला। अंदर से अमन तेजी से बाहर निकलकर भागा। कमरे में शालिनी बेहोश पड़ी थी। उसे तुरंत फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। बृहस्पतिवार को पता चला कि मामले के आरोपी अमन ने बुधवार रात गाजियाबाद स्थित लैंड क्राफ्ट सोसाइटी स्थित घर जाकर पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने अमन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं अमन की आत्महत्या के मामले में गाजियाबाद की कविनगर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कई दिनों से चल रही थी अनबन, गले पर मिले निशान

पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि अमन और शालिनी अक्सर साथ घूमने जाते थे। अमन उसके पीजी में अक्सर आता था। पिछले कुछ दिनों से किसी बात पर दोनों के बीच अनबन चल रही थी। बुधवार रात अमन शालिनी के कमरे में पहुंचा। आशंका जताई जा रही है कि कमरे में दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। जिसके बाद अमन ने शालिनी की गला दबाकर हत्या कर दी। युवती के गले पर इसके निशान मिले हैं।


परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
दोनों की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। युवती के परिजन इस घटना के बाद मथुरा से नोएडा आ गए हैं। वहीं युवक के परिजन गाजियाबाद में रहते हैं। अब इस मामले में नोएडा व गाजियाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों जिलों की पुलिस एक दूसरे से इनपुट शेयर कर रही है।




हत्या आरोपी के मृत मिलने से नामजद मुकदमा होगा खत्म

बुधवार रात को फोर्टिस अस्पताल में शालिनी को मृत घोषित करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीजी में रहने वाली युवती की सहेलियों से बातचीत की। प्राथमिक पूछताछ में अमन का नाम सामने आने के बाद कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वहीं बृहस्पतिवार को अमन के आत्महत्या की बात सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पर नामजद मुकदमा खत्म होने की बात कही है। नोएडा जोन के एडीसीपी मनीष मिश्र ने कहा कि पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पीजी व इसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed