फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Old revenue record 100% digitized

पुराना राजस्व रिकार्ड हुआ शत प्रतिशत डिजिटलाइज

Thu, 31 Mar 2022 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Old revenue record 100% digitized
नूंह। सरकार ने सुशासन की दिशा में नई पहल करते हुए मॉडर्न रेवेन्यू रिकार्ड रूम में बरसों पुराने लाखों राजस्व अभिलेखों को डिजिटलाइज कर दिया है। अब जिला मुख्यालय पर कंप्यूटर में एक क्लिक पर आसानी से अपडेट रिकार्ड मिलेगा। 81 लाख 99 हजार 373 इमेज को अपलोड किया जा चुका है। प्रशासन द्वारा सरकार के निर्देशों की प्रभावी ढंग से पालन करते हुए जनहित में सकारात्मक कदम उठा रहा है। इसी शृंखला में डिजिटलाइजेशन प्रक्रिया के तहत महत्वपूर्ण राजस्व रिकॉर्ड और दस्तावेजों को प्रशासन की ओर से सूचीबद्ध किया गया है और जिला सचिवालय में भूतल पर स्थित आधुनिक रिकॉर्ड रूम में बॉक्स में व्यवस्थित ढंग से पुराना रिकॉर्ड रखने के साथ ही रिकॉर्ड को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लिया है। यह राजस्व रिकार्ड बहुत ही पुराना है और इन सभी पर बारकोड भी लगाया गया है। राजस्व रिकार्ड को स्कैन किया गया है ताकि लोगों को डिजिटल मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर के माध्यम से उनकी संपत्ति से संबंधित रिकॉर्ड अति शीघ्र उपलब्ध हो सके। यह सरकार का डिजिटलाइजेशन व पारदर्शिता की दिशा में अहम कदम है।
विज्ञापन

इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं
अब जमीन के पुराने राजस्व रिकॉर्ड को निकलवाने के लिए आम नागरिकों को इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राजस्व रिकॉर्ड का डिजिटलाइजेशन करने के बाद अब माऊस की एक क्लिक पर सारा रिकॉर्ड आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। राजस्व रिकार्ड को पहले देखने और ट्रेस करने में काफी समय लगता था। सारा रिकॉर्ड कपड़े की गठड़ियों में बंधा होता था। कई बार पुराने रिकॉर्ड ढूंढने में कई कई दिन लग जाते थे। मॉडर्न रेवेन्यू रिकार्ड रूम से अब यह सुविधा लोगों को एक क्लिक पर तत्काल मिलेगी। संरक्षित रिकार्ड में कुछ तो बहुत ही ज्यादा पुराने हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा के कड़े प्रबंध
मॉडर्न रिकॉर्ड रूम में सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा गया है जो पूर्ण रूप से कम्प्यूटरीकृत है। रिकॉर्ड रूम में रिकार्ड को बॉक्स में व्यवस्थित ढंग से रखा गया है, जिससे रिकार्ड ढूंढने में परेशानी नहीं आती। प्रत्येक बॉक्स पर एक बार कोड लगाया गया है, जिससे रिकार्ड ढूंढने में चंद मिनट ही लगते हैं। उन्होंने बताया कि रिकार्ड रूम मे सिस्टम लगे हुए हैं, जिन पर सारा काम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त बोले, पारदर्शिता की दिशा में अहम कदम
उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि जिले में 81,99,373 इमेज को अपलोड किया जा चुका है जोकि डिजिटलाइजेशन व पारदर्शिता की दिशा में अहम कदम है। भविष्य में लोगों को अपने कार्यों में काफी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed