फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Offices of 5 builders sealed for not paying RC money

Noida News: आरसी के पैसे नहीं देने पर 5 बिल्डरों के कार्यालय सील

Tue, 18 Jun 2024 08:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 08:16 PM IST
विज्ञापन
Offices of 5 builders sealed for not paying RC money
प्रशासन की तहसील सदर की टीम ने शुरू की बकायेदार बिल्डरों पर कार्रवाई
विज्ञापन

बकाया चुकाने पर ही खोल सकेंगे कार्यालय, नियम तोड़ने पर होगी अन्य कार्रवाई
-------------
67.69 करोड़ रुपये यूपी रेरा की आरसी का है बकाया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
प्रशासन की राजस्व टीम ने उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) के रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) का पैसा नहीं देने पर पांच बिल्डरों के कार्यालय को सील कर दिया है। इनमें ग्रीनवे व ओरिस इंफ्रास्ट्रक्चर, इम्पीरिया स्ट्रक्चर्स, सॉलिटेयर रियल इंफ्रा, सिक्सा इंफ्रास्ट्रक्चर और सनवर्ड सिटी बिल्डर शामिल हैं। इन पर यूपी रेरा की आरसी का 67.69 करोड़ रुपये बकाया है। बकाया देने के बाद ही कार्यालय खोलने की अनुमति दी जाएगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति कार्यालय खोलने पर फिर कार्रवाई होगी।

दरअसल, यूपी रेरा के आदेशों के तहत बिल्डर खरीदारों का पैसा नहीं लौटा रहे हैं। साथ ही, कुछ अन्य मामलों में आदेश का पालन नहीं करने पर भी यूपी रेरा बिल्डर के खिलाफ आरसी जारी कर रहा है। इसके बाद प्रशासन की राजस्व टीम वसूली कर रही है, लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण आरसी पर वसूली नहीं हो पा रही थी। अब राजस्व टीमों ने वसूली शुरू कर दी है। मंगलवार को सदर तहसील की टीम ने पांच बिल्डरों के कार्यालय को सील किया। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 22 डी स्थित सनवर्ल्ड सिटी के कार्यालय को सील किया गया है। बिल्डर पर यूपी रेरा की आरसी का 5.36 करोड़ रुपये बकाया है। वहीं, नोएडा सेक्टर-143बी स्थित सिक्का इंफ्रास्ट्रक्चर पर 25.50 करोड़, ग्रीनवे व ओरिस इंफ्रास्ट्रक्चर पर 22.67 करोड़, जेपी स्पोटर्स सिटी स्थित इम्पीरिया स्ट्रक्चर्स पर 11.16 करोड़ और सॉलिटेयर रियल इंफ्रा पर तीन करोड़ रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन

वारंट जारी कर गिरफ्तारी की तैयारी
अफसरों ने बताया कि अगर बिल्डर पैसा जमा नहीं करते हैं तो कुर्क दुकानों को नीलाम करने की कार्रवाई होगी। साथ ही, अन्य संपत्तियों को भी कुर्क किया जाएगा। अगर बिल्डर बकाया जमा नहीं कराएंगे तो वारंट जारी कर गिरफ्तार भी किया जा सकता है। पूर्व में भी इनमें से कई बिल्डर के कार्यालय सील हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

300 करोड़ रुपये से अधिक है बकाया

यूपी रेरा की आरसी का करीब 300 करोड़ रुपये बिल्डरों पर बकाया है। सबसे अधिक बकायेदार दादरी तहसील के हैं। दादरी एसडीएम का कहना है कि बकायेदार बिल्डरों की सूची तैयारी की जा रही है। सूची तैयार होने के बाद बिल्डरों के खिलाफ वसूली की कार्रवाई तेज की जाएगी। अगर कोई बिल्डर पैसा जमा नहीं करेगा तो कार्यालय को सील किया जाएगा। वहीं, सदर तहसील की टीम का अन्य बकायेदार बिल्डरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

---------------
यूपी रेरा की आरसी का पैसा जमा करने के संबंध में बिल्डरों को कई बार नोटिस जारी किया गया, लेकिन वे पैसा जमा नहीं कर रहे थे। ऐसे में उनके कार्यालयों को सील किया जा रहा है। अगर फिर भी पैसा जमा नहीं किया गया तो अन्य कार्रवाई की जाएगी। - चारुल यादव, उपजिलाधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article