{"_id":"688a237a1dcd796033079f10","slug":"objections-sought-on-wards-of-village-noida-news-c-23-1-lko1064-70059-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत के वार्डों पर मांगी आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत के वार्डों पर मांगी आपत्तियां
विज्ञापन
-जिला स्तरीय समिति तीन अगस्त से आपत्तियों का निस्तारण करेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। दादरी, बिसरख और जेवर ब्लॉक के 82 ग्राम पंचायत में 112 क्षेत्र पंचायत वार्ड और पांच जिला पंचायतों का परिसीमांकन करके क्षेत्रों की अनंतिम सूची जारी की है। दो अगस्त तक आपत्तियां मांगी है। तीन अगस्त से पांच अगस्त तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 10 अगस्त तक अंतिम सूची जारी की जाएगी।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति आपत्तियों का निस्तारण करेगी। समिति में सदस्य मुख्य विकास अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, सदस्य एवं सचिव जिला पंचायत राज अधिकारी शामिल हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में 82 ग्राम पंचायतों में 37232 परिवार है। क्षेत्र की जनसंख्या 227714 है। बिसरख ब्लॉक में जिला पंचायत के वार्ड एक में क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या 1 से 6, 25, 27 और 36 को शामिल किया है। इनमें दादरी के वार्ड संख्या 1 से पांच तक, 43 और 47 शामिल है। इसमें 8707 परिवार की 53300 जनसंख्या को शामिल है।
जिला पंचायत के वार्ड नंबर दो में बिसरख ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत के वार्ड नंबर 7 से 24, 25 और 26 और दादरी ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत वार्ड 11 से 12 को शामिल किया है। इसमें 6851 परिवार की 42399 जनसंख्या है। जिला पंचायत के वार्ड नंबर तीन में दादरी के वार्ड संख्या 3 से 10, 13 से 22, 37 से 42 एवं बिसरख ब्लॉक के वार्ड संख्या 37 से 38 को शामिल किया है। 7455 परिवारों की 46759 जनसंख्या शामिल है।जिला पंचायत के वार्ड संख्या चार में दादरी के क्षेत्र पंचायत वार्ड 23 से 36 और जेवर ब्लॉक के वार्ड 1 से 7 एवं 28 को शामिल किया है। इसमें 7221 परिवार की 44791 जनसंख्या को शामिल किया है।
विज्ञापन
जिला पंचायत के वार्ड नंबर पांच में जेवर के क्षेत्र पंचायत वार्ड 8 से 27 को शामिल किया है। इसमें 6998 परिवार और 40455 जनसंख्या है। उन्होंने बताया कि जिले में पांच जिला पंचायत वार्ड, 112 क्षेत्र पंचायत वार्ड बनाए है। इनकी सूची को ब्लॉक, विकास भवन समेत मुख्य स्थानों पर चस्पा की गई है। इस पर आने वाली आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।
-- -- -- -- -- --
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के 11 गांवों को हटाया
23 नवंबर 2022 को हुई अधिसूचना के तहत 11 गांवों को पंचायत व्यवस्था से हटाया है। इनको इस बार पंचायत चुनाव के परिसीमांकन में शामिल नहीं किया है। इनमें मिलक करीमाबाद, अलीअहमपुर गढ़ी, चांचली, मोहबलीपुर, मांछीपुर बांगर, मांछीपुर खादर, अलाउदीन नगर उर्फ डूढेरा, रामपुर बांगर, बल्लभनगर उर्फ करोल, करौली खादर और फलैंदा शामिल है।