फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now you can get property registered anywhere in Delhi

Noida News: अब दिल्ली में कहीं भी करा सकेंगे प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन

Wed, 30 Oct 2024 08:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 08:13 PM IST
विज्ञापन
Now you can get property registered anywhere in Delhi
मुख्यमंत्री आतिशी ने एनी वेयर रजिस्ट्रेशन पॉलिसी को दी मंजूरी
विज्ञापन

------
22 सब-रजिस्ट्रार ऑफिस हैं राजधानी में
अमर उजाला ब्यूरो


नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री आतिशी ने बुधवार को एनी वेयर रजिस्ट्रेशन पॉलिसी को मंजूरी दे दी। इसके तहत अब लोग सहूलियत के अनुसार 22 सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के लिए लोगों को सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में जाना होता है। यहां प्रॉपर्टी को रजिस्टर्ड करवाना हो तो सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में जाना होता है। अक्सर अपॉइंटमेंट बुक करने में लंबा समय समय लग जाता है।
मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि इन समस्याओं को हल करने के लिए एनी वेयर रजिस्ट्रेशन पॉलिसी की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत लोगों को अगर रजिस्ट्री करवानी है तो वे दिल्ली के किसी भी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में जा सकते हैं। दिल्ली के सभी सब रजिस्ट्रार अब जॉइंट-सब रजिस्ट्रार के रूप में काम करेंगे और कार्यक्षेत्र पूरी दिल्ली में होगा। अब लोग किसी में भी ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।
विज्ञापन




बढ़ेगी पारदर्शिता

नई पॉलिसी से पारदर्शिता बढ़ेगी। यदि लोगों को लगता है कि किसी सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में बिचौलिये पैसे मांगते हैं तो लोग उस ऑफिस में न जाकर दूसरे में जा सकेंगे। आवेदनों की संख्या से पता चलेगा कि लोग किस ऑफिस से रजिस्ट्री करवाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं और कहां उन्हें परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed