फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   now villagers will get high security number at home

शहर के साथ गांवों में भी मिलेगी नंबर प्लेट की होम डिलीवरी

Wed, 06 Jan 2021 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
now villagers will get high security number at home
ग्रामीण क्षेत्रों में भी होगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटों की डिलीवरी
विज्ञापन

नोएडा। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने वालों की बढ़ती संख्या देख अब कंपनी ने गणतंत्र दिवस से और सेंटर बनाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। साथ ही शहर की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी वाहन स्वामियों के घर पहुंचकर प्लेट लगाने की सुविधा शुरू करने पर काम किया जा रहा है। होम डिलीवरी की इस सुविधा को कंपनी 26 जनवरी से शुरू कर सकती है। चारपहिया वाहन के लिए नंबर प्लेट घर पर मंगवाने पर फीस के अलावा 250 रुपये और दोपहिया के लिए 125 रुपये देने होंगे।

फिलहाल, रोजमार्टा कंपनी जिले में 11 स्थानों पर नंबर लगा रही है। लगातार बढ़ रही संख्या की वजह से मौजूदा समय में लोगों को नंबर प्लेट मिलने में देरी हो रही है। कंपनी के एजीएम ऑपरेशन राधा कृष्ण श्रीवास्तव ने बताया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सात लाख से अधिक वाहन रजिस्टर्ड हैं। करीब एक लाख वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग चुकी है। अन्य वाहन स्वामियों को भी घर बैठे सुविधा देने की योजना बनाई जा रही है। इस माह के अंत तक शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी होम डिलीवरी का पूरा प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed