फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now the cloud of black marketing looms over the five-kg cylinder.

Noida News: अब पांच किलो के सिलिंडर पर मंडराया कालाबाजारी का बादल

Sat, 04 Apr 2026 11:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Now the cloud of black marketing looms over the five-kg cylinder.
नोएडा। बगैर कनेक्शन वाले लोगों के लिए पांच किलो के एलपीजी सिलिंडर बाजार में आए तो जरूर हैं लेकिन उनके वितरण में एजेंसी संचालक आनाकानी कर रहे हैं। लोगों को सिलिंडर देते समय वापस करने की नियमावली के अनुसार दी जाने वाली सिक्योरिटी डिपॉजिट की जानकारी ही नहीं दी जा रही है। इससे उपभोक्ता एजेंसी पर सिक्योरिटी डिपॉजिट वापस करने का जिक्र कर रहे हैं उनको कनेक्शन देने में ही तमाम झंझट बता दिए जा रहे हैं। एजेंसी मालिकों का कहना है कि ये सिक्योरिटी डिपॉजिट की बात से कालाबाजारी के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


शहर में प्रवासियों की संख्या अधिक होने से गैस किल्लत की समस्या बनी थी। अधिकांश लोगों के गैस कनेक्शन न होने से ऐसी स्थिति बनी। इसको देखते हुए प्रशासन ने पांच किलो गैस वाले छोटे सिलिंडर को विकल्प के रूप में बाजार में दोबारा प्रस्तुत किया जिससे शुरुआती समय में तो राहत मिली लेकिन अब छोटा सिलिंडर मिलने में भी दिक्कतें होने लगी हैं।
विज्ञापन


----



सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी पर गई थी लेकिन देने से इन्कार कर दिया। -विमला, सेक्टर-5

खाली सिलिंडर वापस करने की स्कीम के बारे में पूछा तो मना कर दिया।- विश्वास कुमार, हरौला

कालाबाजारी के डर से एजेंसी संचालक सिलिंडर देने से इन्कार कर रहे हैं।- हेमलता, सेक्टर 52

छोटा सिलिंडर एजेंसी दे तो रही है लेकिन वापस लेने से इन्कार कर रही है।- सुदर्शन, सेक्टर 63
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed