फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now the children of 28 PM Shri schools will not study sitting on mats.

Noida News: अब टाट-पट्टी पर बैठकर नहीं पढ़ेंगे 28 पीएमश्री विद्यालयों के बच्चे

Tue, 25 Nov 2025 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Now the children of 28 PM Shri schools will not study sitting on mats.
गाजीपुर। टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ाई करने वाले पीएम-श्री विद्यालय के बच्चों के दिन बहुरने वाले हैं। वह भी कॉन्वेंट स्कूलों के बच्चों की तरह डेस्क एवं बेंच पर बैठकर पढ़ाई करेंगे। 28 पीएम श्री विद्यालयों में कक्षा एक और दो के बच्चों के लिए 399 और कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों के लिए 399 डेस्क-बेंच के लिए शासन से 52.81 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिले में संचालित पीएम-श्री विद्यालयों पर विशेष फोकस कर उन्हें विकसित बनाया जा रहा है। उनमें पढ़ने वाले बच्चों को आधुनिक शिक्षा भी उपलब्ध कराई जा रही है। दो चरणों में 32 पीएम-श्री विद्यालयों का चयन हुआ है, जिसमें 28 में अध्ययनरत कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के लिए 798 डेस्क-बेंच के लिए शासन से धनराशि स्वीकृत हुई है। इसमें कक्षा एक और दो के बच्चों के लिए प्रति डेस्क-बेंच की कीमत 6 हजार 65 रुपये निर्धारित की गई है। इसी तरह कक्षा तीन से पांच के लिए प्रति डेस्क-बेंच की कीमत 7 हजार 172 रुपये निर्धारित की गई है। जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति की ओर से विद्यालयों के लिए डेस्क-बेंच खरीद की प्रक्रिया जेम पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। गठित समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी उपाध्यक्ष, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) सदस्य होंगे जबकि बेसिक शिक्षा अधिकारी सदस्य सचिव होंगी।
विज्ञापन

प्रत्येक विद्यालय में डेस्क-बेंच की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस क्रम में शासन से जिले के 28 पीएम-श्री विद्यालयों में 798 डेस्क एवं बेंच के लिए धन स्वीकृत हुआ है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति की ओर से नियमानुसार इसकी खरीदारी सुनिश्चित की जाएगी।-उपासना रानी वर्मा,बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed