फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now, Sunday market and street vendors will be set up under the elevated highway.

Noida News: अब एलिवेटेड हाईवे के नीचे लगेगा संडे बाजार और रेहड़ी-फड़ी

Fri, 07 Nov 2025 12:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 07 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Now, Sunday market and street vendors will be set up under the elevated highway.
जीटी रोड फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग में खड़ी गाड़ी। संवाद
पानीपत। सनौली रोड पुरानी सब्जी मंडी के पास लगने वाली संडे मार्केट और जाटल रोड की रेहड़ी फड़ी अब एलिवेटेड हाईवे के नीचे लगाई जाएंगी। जाटल रोड पर करीब 200 रेहड़ी लग रही हैं। इससे सड़क खुल जाएगी और रेहड़ी व फड़ी संचालकों को सुरक्षित स्थान मिल जाएगा। नगर निगम इससे पहले इंसार बाजार से रेहड़ी व फड़ी एलिवेटेड हाईवे के नीचे शिफ्ट कर चुका है। निगम रेहड़ी व फड़ी की जगह देने के लिए ड्रा निकालेगा।
विज्ञापन

शहर में करीब दस स्थानों पर रेहड़ी व फड़ी को पुल के नीचे या दूसरे स्थानों पर स्थानांतरित किया जाना है। नगर निगम ने सबसे पहले इंसार की रेहड़ी व फड़ी को बाहर निकाला है। एलिवेटेड हाईवे के नीचे स्थापित रेहड़ी मार्केट में दिवाली के दिनों में खरीदारी तेज हुई। अब यह बाजार लगातार चमक रहा है। नगर निगम ने अब सनौली रोड पुरानी सब्जी मंडी के बाहर लगने वाली संडे मार्केट को एलिवेटेड हाईवे के नीचे संजय चौक पर स्थानांतरित करने का फैसला लिया है। वहीं जाटल रोड की फल व सब्जी की रेहड़ी भी पुल के नीचे स्थानांतरित की जाएंगी। नगर निगम द्वारा फिलहाल इनसे कोई किराया नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

रेहड़ी हटने से सड़कें खुली होंगी
रेहड़ी हटने के बाद सड़क खुल जाएंगी। अब हर सड़क पर दोनों तरफ छह से सात फीट तक रेहड़ी व फड़ी हैं। ऐसे में सुबह व शाम के समय सड़कों से निकल पाना भी मुश्किल हो जाता है। नगर निगम अतिक्रमण के खिलाफ कई बार कार्रवाई भी कर चुका है। बावजूद इसके कोई समाधान नहीं हो पाया है। सनौली रोड पुरानी सब्जी मंडी पर लगने वाली संडे मार्केट के चलते तो सड़क से निकल पाना भी मुश्किल हो गया है। फिलहाल एलिवेटेड हाईवे के नीचे इनसे किसी प्रकार का किराया नहीं लिया जाएगा। निगम इस पर विचार कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनौली रोड पर लगने वाली संडे मार्केट को एलिवेटेड हाईवे के नीचे संजय चौक पर स्थानांतरित किया जाएगा। इसके साथ जाटल रोड की रेहड़ी व फड़ी को पुल के नीचे ले जाया जाएगा। शहर की बाकी सड़कों का भी मुआयना किया जा रहा है। यहां जगह मिलने पर मार्केट स्थानांतरित की जाएगी।

गोपाल कलावत, एक्सईएन, नगर निगम।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed