फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   now student and do internship at any department of authortiy

नोएडा प्राधिकरण के सभी विभागों में इंटर्नशीप कर सकेंगे युवा विद्यार्थी

Wed, 17 Feb 2021 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
now student and do internship at any department of authortiy
नोएडा प्राधिकरण के सभी विभागों में इंटर्नशिप कर सकेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में मंगलवार को नोएडा प्राधिकरण ने स्वच्छता सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया। सीईओ ने शहर में साफ-सफाई के लिए जन सहभागिता पर जोर दिया। शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में पहले पायदान पर पहुंचाने के लिए हर नागरिक को अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा विद्यार्थियों को और सक्रिय करने के लिए प्राधिकरण के सभी विभागों में इंटर्नशिप कराया जाएगा। 20 कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग से इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत जोड़ा गया। इस मौके पर सीईओ ने स्वच्छता शुभंकर ‘स्वच्छता चैंपियन’ का शुभारंभ किया।
जन स्वास्थ्य विभाग को 60 ऑनलाइन आवेदन मिले थे। 20 का चयन इंटर्नशिप के लिए किया गया और ऑफर लेटर दिया गया। यह युवा आठ सप्ताह तक कूड़ा प्रबंधन पर व्यापक जानकारी हासिल कर शहर को स्वच्छ व मॉडल के रूप में विकसित करेंगे। इनसे जापान के इकीगाई सिद्धांत के आधार पर काम कराया जाएगा। वहीं, नोएडा प्राधिकरण के दूसरे अन्य विभाग के अलावा एनएमआरसी में भी इंटर्नशीप कराने की योजना की घोषणा की। ये एसीईओ के पहल पर किया जा रहा है। इंटर्नशीप की वजह से नोएडा के लोगों के साथ सहभागिता बढ़ेगी। एनएमआरसी के साथ क्लास रूम मॉड्यूल और प्राधिकरण के साथ फील्ड माड्यूल पर काम कराया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को दूसरे फेज में प्राधिकरण अन्य मौके भी दे सकता है। कार्यक्रम में एसीईओ प्रवीण कुमार मिश्र, ओएसडी अविनाश त्रिपाठी, इंदु प्रकाश सिंह और जन स्वास्थ्य विभाग के एससी मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

पोस्ट, बैनर में दिखेगा शुभंकर
प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को स्वच्छता शुभंकर का उद्घाटन किया गया। इसे शहर में स्वच्छता के प्रतीक के रूप में प्रचारित किया जाएगा। स्वच्छता के सभी प्रकार के कार्यक्रमों में पोस्टर, बैनर, होर्डिंग, इत्यादि में शुभंकर को दर्शाया जाएगा, जो नोएडा वासियों को स्वच्छता बनाए रखने को प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोड़ा गया स्वच्छता बैलून
इंदिरा गांधी कला केंद्र परिसर से स्वच्छता बैलून छोड़ा गया। इस पर नोएडा के स्वच्छता चैंपियन के चित्र अंकित हैं, जो कि नोएडा वासियों को ऊंचाई से ही स्वच्छता के प्रति जागरूकता संदेश देगा। इसी तरह के तीन अन्य बैलून नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-39 प्राधिकरण कार्यालय और सेक्टर-39 औषधि पार्क में लगाए गए हैं।

शुरू हुआ जन आंदोलन
स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर प्राधिकरण की ओर से जन आंदोलन नामक पहल शुरू की गई है। इसके माध्यम से मेट्रो, पुलिस के अधिकारी, पीएसयू, छात्र, विक्रेता, कारपोरेट और बिल्डर्स के साथ वेबिनार का आयोजन होगा। वहीं, सुझाव केंद्र, नागरिकों से फीड बैक लेना, तुरंत समाधान सेवा, महिला दिवस पर पिंक मैराथन, मीडिया कैंपेन और शहर को वाटर प्लस रैंकिंग दिलाने की पहल होगी।
लोगों से प्राधिकरण की अपील
- शहर के निवासी स्वच्छता बनाए रखें। शहर को न ही गंदा करें और न ही किसी को गंदा करने दें
- कूड़ा और निर्माण मलबा दिखने पर फोटो जन स्वास्थ्य विभाग के व्हाट्सएप नंबर 9717080605 पर भेजें।
- निवासी स्वच्छता एप डाउनलोड करें और शिकायत करें। तुरंत निस्तारण किया जाएगा।
- स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में नंबर-1 बनाने में फीडबैक अवश्य दें।
- वोट फॉर माई सिटी एप्लीकेशन डाउनलोड कर 8 प्रश्नों का जवाब दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed