फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now check-in facility for international air passengers at metro station

Noida News: मेट्रो स्टेशन पर अब अंतरराष्ट्रीय विमान यात्रियों के लिए चेक-इन सुविधा

Wed, 17 Jul 2024 08:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 08:16 PM IST
विज्ञापन
Now check-in facility for international air passengers at metro station
एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के नई दिल्ली व शिवाजी मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए सुविधा का विस्तार
विज्ञापन

अभी घरेलू यात्रियों के लिए पहले से है यह सुविधा, एयर इंडिया व विस्तारा के यात्रियों को फायदा



अमर उजाला ब्यूरो


नई दिल्ली।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने आईजीआई एयरपोर्ट पर जाने वाले यात्रियों के लिए चेक-इन व्यवस्था का विस्तार किया है। पहले एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर घरेलू यात्रियों के लिए चेक-इन व्यवस्था की सुविधा दी जाती थी, लेकिन अब यह अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए भी उपलब्ध रहेगी। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को चेक-इन की सुविधा मिलेगी।


डीएमआरसी ने दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल), एयर इंडिया और विस्तारा एयरलाइंस के साथ मिलकर यह सुविधा शुरू की है। अब तक सिर्फ घरेलू यात्रियों के लिए उपलब्ध चेक-इन और बैगेज-ड्रॉप सुविधा उपलब्ध थी। अब अंतरराष्ट्रीय यात्री भी इसका फायदा उठा सकेंगे। मेट्रो अन्य एयरलाइंस को भी इस सुविधा को शुरू करने के लिए आमंत्रित किया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को फायदा हो सके। मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि इस सुविधा के जरिये अंतरराष्ट्रीय यात्री नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों पर अपना सामान चेक-इन करा सकेंगे। उनका सामान एडवांस्ड ऑटोमेटेड सिस्टम के जरिये सुरक्षित रूप से विमान तक पहुंचा दिया जाएगा। यह सुविधा एयर इंडिया के यात्रियों के लिए नई दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों पर सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक उपलब्ध होगी। वहीं, विस्तारा एयरलाइंस के यात्री नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक रहेगी। सुविधा पूरे सप्ताह मिलेगी।
विज्ञापन




प्रस्थान समय से तीन घंटे पहले तक उपलब्ध रहेगी सुविधा

अधिकारियों ने बताया कि यात्री अपनी घरेलू उड़ान के निर्धारित प्रस्थान समय से 12 घंटे से लेकर दो घंटे पहले तक चेक-इन करा सकते हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए यह सुविधा उड़ान के निर्धारित प्रस्थान समय से 3 से 4 घंटे तक उपलब्ध है। दोनों मेट्रो स्टेशनों पर एयरलाइन चेक-इन काउंटर कॉन्कोर्स लेवल पर स्थित हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य आईजीआई एयरपोर्ट से प्रस्थान करने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए यात्री सुविधा को बढ़ाना और यात्रा प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed