फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Notices pasted on buildings built on the land of Maharishi Ashram

नोएडा में जमीन घोटाला: आश्रम की जमीन पर बिल्डरों ने बना दीं इमारतें, प्रशासन को खबर तक नहीं; अब नोटिस चस्पा

Sat, 26 Jul 2025 04:02 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 26 Jul 2025 04:02 PM IST
सार

नोएडा में एक बड़ा लैंड घोटाला सामने आया है। जमीन महर्षि आश्रम की बताई जा रही है। आश्रम की तरफ से ही जमीन बेची जा रही है और बिना नक्शा पास कराए बिल्डर फ्लैट बनाकर बेच रहे हैं। 15 जुलाई को 50 इमारतों पर प्राधिकरण ने नोटिस चस्पा किया था।

विज्ञापन
Notices pasted on buildings built on the land of Maharishi Ashram
अवैध निर्माण पर लगा नोटिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के नोएडा में अवैध निर्माण और जमीन की लूट हो रही है। जो जमीन बेची जा रही है। वह जमीन महर्षि आश्रम की है। महर्षि आश्रम की जमीन के साथ सलारपुर खादर तक जमीनों की अवैध रूप से खरीद फरोख्त और इमारतों का निर्माण जारी है।

विज्ञापन


नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि सलारपुर खादर पुलिस चौकी के पीछे खसरा नंबर-723, 724, 727 से 739, 745 से 753 तक नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित व अर्जित जमीन है। 

विज्ञापन

Notices pasted on buildings built on the land of Maharishi Ashram
नोएडा प्राधिकरण का नोटिस - फोटो : अमर उजाला

इन खसरों की जमीन पर अवैध रूप से इमारतें बनाई जा रही है। इस मामले में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश अवैध इमारतों पर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं।

Notices pasted on buildings built on the land of Maharishi Ashram
अवैध निर्माण पर लगा नोटिस - फोटो : अमर उजाला

अतिक्रमण व निर्माण करने वालों के नाम व कंपनी चिन्हित
नोएडा प्राधिकरण की तरफ से यहां अवैध अतिक्रमण कर निर्माण करने वालों के नाम जारी किए गए हैं। इसमें कई छोटी-छोटी बिल्डर कंपनियां शामिल हैं। इन बिल्डर कंपनियों के लोग जमीन पर फ्लैट बना लोगों को झांसे में लेकर बेच रहे हैं। प्राधिकरण ने इन बिल्डरों या कॉलोनाइजर से सलारपुर खादर में आम जन से फ्लैट और मकान न खरीदने की अपील की है। 

विज्ञापन

Notices pasted on buildings built on the land of Maharishi Ashram
नोटिस लगने के बाद लोगों के बीच हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

-मोहम्मद अयूब व याकूब
-सुनील शर्मा व राहुल शर्मा
-मोहम्मद सलीम व शमीम
-मैसर्स एसए प्रमोटर्स के सुनील कुमार सिंह
-मैसर्स प्रोपर्टी अरीना इन्फ्राकांन प्राइवेट लिमिटेड के आलोक कुमार
-रिषिपाल
-महर्षि आश्रम के राहुल भारद्वाज
-मैसर्स एनर्जी बिल्डिंग सोल्यूसन्स प्राइवेट लिमिटेड के संजीव कुमार त्रिपाठी
-मैसर्स क्वालिस्टिक टेक्नोज के सुभाष कुमार भाटी
-मैसर्स डालमिया लेटेक्स लिमिटेड के अभिषेक जैन
-विकास गोयल
-मैसर्स नीदरलैण्ड इंडिया कम्युनिकेशन इंटरप्राइजेज के जालम सिंह
-श्रीमती जयाकुमारी
-मैसर्स ब्रेकथू इंटरप्राइजेज एलएलपी के सर्वेश मिश्रा
-जयविन्द
-जुगल किशोर गौतम व सुरेंद्र
-रामकुमार
-हरीश व हरिशचंद
-मिन्टू व रिन्कू
-राहुल कसाना
-मैसर्स स्टूडेन्ट इंटरनेशनल मेडिटेशन सोसाइटी के विनीत कुमार श्रीवास्तव
-मैसर्स सिंहवाहिनी इन्फ्रा प्रोजेक्टस लिमिटेड के प्रदीप सिंह
-मैसर्स गोपाल सागर इन्फ्रा लिमिटेड के हेरी बजाज
-मैसर्स प्राईमस अल्टिमा के पवन जिंदल
-मैसर्स अरीना प्रापर्टी इन्फ्राकांन प्राइवेट लिमिटेड के आलोक कुमार
-रामनाथ यादव
-शेखर कुमार
-कृष्ण कन्हैया
-मैसर्स सिंहवाहिनी इन्फ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के अंकित कुमार
-मोहम्मद आरिफ
-मोहम्मद शमीम मलिक
-महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के प्रमोद कुमार
-मोहम्मद अरशद अली
-मोहम्मद फैज अंसारी
-मैसर्स एकता बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के निखिल कुमार

ये भी पढ़ें: कामयाबी की राह पर बेटियां: ऑपरेशन से बिखरे सपने, तो अपनों के हौसले से लगे पंख; काबिलियत के दम पर बढ़ रहीं आगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed