फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Notice to 100 schools and four BEOs on negligence in Apar ID

Noida News: अपार आईडी में लापरवाही पर 100 स्कूलों सहित चार बीईओ को नोटिस

Fri, 07 Feb 2025 06:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 06:04 PM IST
विज्ञापन
Notice to 100 schools and four BEOs on negligence in Apar ID
अपार आईडी में लापरवाही पर 100 स्कूलों सहित चार बीईओ को नोटिस
विज्ञापन

- जिला विद्यालय निरीक्षक ने मांगा जवाब, तीन लाख से अधिक छात्रों की अब तक नहीं बन पाई अपार आईडी



माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा । छात्रों की अपार आईडी बनवाने में लापरवाही बरत रहे स्कूलों को बेसिक शिक्षा अधिकारी के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी नोटिस जारी किए हैं। 100 से अधिक निजी स्कूलों से जवाब मांगा गया है कि तय समय पर छात्रों की अपार आईडी क्यों नहीं बनाई गई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया, कई बार स्कूलों से अपार आईडी के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए थे। उसके बाद भी अब तक कई स्कूलों में 60 प्रतिशत से अधिक छात्रों की अपार आईडी नहीं बनी है। सोमवार तक यदि स्कूलों की ओर से अपार आईडी नहीं बनाई गई तो स्कूलों की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि राजकीय, एडेड और वित्तविहीन कॉलेज के करीब 20 प्रतिशत छात्रों की ही अपार आईडी बनने से रह गई है। छात्रों के आधार कार्ड में आ रही दिक्कतों के कारण परेशानी अधिक हो रही है। छात्रों के आधार कार्ड को सही कराने के लिए शिक्षक भी जा रहे हैं, जिससे जल्द से जल्द सभी छात्रों की अपार आईडी बन जाए। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के साथ अपार आईडी को बनवाने में प्राथमिकता दी जा रही है। इसके लिए हर कर्मचारी को 20-20 स्कूल दिए गए हैं जो प्रतिदिन स्कूलों को फोन करके अपार आईडी की प्रगति की जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन



चारों बीईओ को नोटिस जारी
छात्रों की अपार आईडी तय समय पर नहीं बनवा पाने के मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बिसरख, दादरी, जेवर और दनकौर के खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। उन्होंने चारों बीईओ को निर्देश दिए हैं कि 8 फरवरी तक सभी छात्रों की अपार आईडी बन जाए। इसके साथ ही निजी स्कूलों की मान्यता रद्द करने के लिए भी उन्होंने फाइल चला दी है। उन्होंने बताया कि कई बार निजी स्कूलों को चेतावनी दी गई। उसके बाद भी लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीएसए कार्यालय में लगी रही भीड़
सूरजपुर स्थित बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अपार आईडी बनवाने के लिए कई निजी स्कूलों के संचालकों को बुलाया गया। शुक्रवार को सभी को बैठाकर अपार आईडी बनवाई गई। अपार आईडी का कार्य अब तेजी से कराया जा रहा है। इसके साथ ही जिन छात्रों के आधार कार्ड में दिक्कतें आ रही हैं। उन्हें भी जल्द से जल्द दूर कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed