{"_id":"637b81dbc296ae373107f2c2","slug":"northeast-railway-honored-amit-chaudhary","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: पूर्वोत्तर रेलवे की बैठक में अमित चौधरी को किया सम्मानित, यात्री सुविधाओं को बढ़ाने पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: पूर्वोत्तर रेलवे की बैठक में अमित चौधरी को किया सम्मानित, यात्री सुविधाओं को बढ़ाने पर हुई चर्चा
Mon, 21 Nov 2022 07:19 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 21 Nov 2022 07:19 PM IST
सार
बैठक में सभी ने अपने अपने क्षेत्र की जरूरी रेल सुविधाओं के बारे में अफसरों से चर्चा की और कई मांगें सामने रखीं। साथ ही पैसेंजर को होने वाली दिक्कतों को भी बताया और समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे की बैठक में अमित चौधरी को किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल मंत्रालय द्वारा सोमवार को पूर्वोत्तर रेलवे की एक बैठक गोरखपुर में आयोजित हुई। इसमें कई जिलों के सांसद और उनके प्रतिनिधियों के साथ पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारी और रेलवे सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
बैठक में सभी ने अपने अपने क्षेत्र की जरूरी रेल सुविधाओं के बारे में अफसरों से चर्चा की और कई मांगें सामने रखीं। साथ ही पैसेंजर को होने वाली दिक्कतों को भी बताया और समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
इस दौरान नोएडा से आये भारतीय किसान संघ (युवा) राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रेलवे कमेटी के सदस्य अमित कुमार चौधरी ने रेलवे बोर्ड को पिछली बैठक में एक प्रस्ताव रखा था कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन को बनारस रेलवे स्टेशन की तर्ज पर विकसित कर कायाकल्प किया जाए, जिस पर रेल मंत्री तथा रेलवे बोर्ड, रेल मंत्रालय द्वारा स्वीकृत होने पर आभार जताया।
विज्ञापन
अमित ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का होम जिला है साथ ही यहां का यह गोरखनाथ मन्दिर विश्व प्रसिद्ध है इसका ध्यान रख कर रेलवे को यह कार्य जल्दी करना चाहिए | साथ ही अमित चौधरी ने रेलवे सदस्यों को होने वाली दिक्कतों को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक धीर रमण के सामने रखा, जिसपर धीर रमण ने भी कहा की वो सभी अमित चौधरी द्वारा रखे गए सुझावों पर विचार करके उनका समाधान करने का प्रयास करेंगे, साथ ही बैठक में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक धीर रमण ने अमित चौधरी को सक्रिय भूमिका के लिए सम्मानित किया।