{"_id":"690b67221a31cddf4c0584d3","slug":"noidas-air-is-lighter-while-greater-noida-has-seen-better-improvement-noida-news-c-1-1-fbd1002-3596079-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोएडा की हवा में हल्का तो ग्रेनो में हुआ बेहतर सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोएडा की हवा में हल्का तो ग्रेनो में हुआ बेहतर सुधार
विज्ञापन
नोएडा का एक्यूआई 215 और ग्रेटर नोएडा का 187 दर्ज किया गयामाई सिटी रिपोर्टर
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा में हल्का सुधार दर्ज किया गया है। मंगलवार को नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक एक्यूआई 304 के साथ रेड जोन में था, जो बुधवार को घटकर 215 पर आ गया। वहीं, ग्रेटर नोएडा की हवा और बेहतर रही, जहां एक्यूआई 187 दर्ज किया गया, जो येलो जोन में आता है। एनसीआर में फरीदाबाद के बाद ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे साफ रही।
नोएडा के सेक्टर-62 और सेक्टर-1 की हवा सबसे बेहतर रही, जहां क्रमशः एक्यूआई 157 और 200 दर्ज किया गया। हालांकि, सेक्टर-104 के एच ब्लॉक में एक निजी ढाबे पर खुले में आग जलाकर खाना पकाया जा रहा था, जिससे स्थानीय प्रदूषण बढ़ने की आशंका बनी हुई है। निवासियों ने बताया कि यहां रोजाना आग में बाटी-चोखा बनाया जाता है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर से लागू ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान ग्रैप का दूसरा चरण फिलहाल प्रभावी है, लेकिन शहर में नियमों के पालन में लापरवाही देखी जा रही है। जगह-जगह कूड़े के ढेर, उखड़ी सड़कों पर उड़ती धूल, ट्रैफिक का दबाव और धुआं छोड़ती गाड़ियां प्रदूषण को बढ़ा रही हैं।
ग्रेटर नोएडा में पिछले कुछ दिनों में वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है। दो नवंबर को यहां एक्यूआई 340 तक पहुंच गया था, जो इस सीजन का उच्चतम स्तर था। इसके बाद तीन नवंबर को 300, चार नवंबर को 262 और अब पांच नवंबर को 187 दर्ज किया गया। अधिकारियों का कहना है कि मौसम अनुकूल रहा तो आने वाले दिनों में और सुधार संभव है।