{"_id":"655520350160106c7f0ecafc","slug":"noidas-air-did-not-improve-even-after-72-hours-of-diwali-noida-news-c-1-gnd1002-1118122-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दीपावली के 72 घंटे बाद भी नहीं सुधरी नोएडा की हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दीपावली के 72 घंटे बाद भी नहीं सुधरी नोएडा की हवा
विज्ञापन
दीपावली के 72 घंटे बाद भी नहीं सुधरी नोएडा की हवा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा /ग्रेटर नोएडा। दीपावली पर आतिशबाजी के बाद बिगड़ी हवा की सेहत 72 घंटे बाद भी नहीं सुधर सकी। नोएडा और ग्रेनो की हवा लगातार रेड जोन में बनी हुई है। अगले कुछ दिनों में तेज हवा या बारिश की संभावना नहीं होने की वजह से प्रदूषण बढ़ने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में पूरा जिला एक बार फिर से गैस चैंबर बनने लगा है। बुधवार को दोपहर तक स्मॉग छाया रहा। इस वजह से कई क्षेत्रों में सुबह दृश्यता खासी कम रही।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक नोएडा में पिछले 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 360 दर्ज किया गया। वहीं सुबह के समय यह अधिकतम 443 रिकॉर्ड किया गया। वहीं ग्रेटर नोएडा में भी एक्यूआई 338 रिकॉर्ड किया गया। नोएडा में सेक्टर-116 के निगरानी केंद्र का डाटा बुधवार को नहीं मिल सका। वहीं बाकी तीनों जगह एक्यूआई 350 से अधिक रहा। शहर में सबसे खराब हवा सेक्टर-62 में रही। यहां एक्यूआई 374 रहा। दीपावली से पहले भी यहां सबसे अधिक प्रदूषण बना हुआ था।
10 नवंबर को बारिश से सुधरी हवा दीपावली पर आतिशबाजी की वजह से खराब हुई। 13 नवंबर को जहां एक्यूआई 363 रिकॉर्ड हुआ। वहीं 14 नवंबर को एक्यूआई बढ़कर 364 हो गया। ।
विज्ञापन
अधिकारियों ने किया प्रयास करने का दावा
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि अभी कुछ दिन तक हवा प्रदूषित ही बनी रहेगी। दिवाली पर हवा में घुले जहरीली गैसों के कण अभी तक छंट नहीं पाए हैं। इधर, बृहस्पतिवार से दिवाली की छुट्टियां खत्म होने पर औद्योगिक इकाइयों और दफ्तरों में कामकाज शुरू हो जाएगा। इससे भी प्रदूषण बढ़ने की आशंका रहेगी। यूपीपीसीबी और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि प्रदूषण को कम करने के लिए पानी का छिड़काव सड़कों पर कराया जा रहा है। इसके अलावा स्मॉग गन भी शहर में शुरू कराए गए हैं।
इनसेट-
नोएडा के सेक्टरों का हाल
लोकेशन-- -- एक्यूआई
सेक्टर-62-- -- 374
सेक्टर-125-- -- 355
सेक्टर-1-- -- 350

लोकेशन
सेक्टर-62
सेक्टर-125
सेक्टर-1