फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida: Wanted cow slauighter injured in an encounter with police was declared a reward of 25 thousand

नोएडा: पुलिस से मुठभेड़ में वांछित गोकश गोली लगने से घायल, घोषित था 25 हजार का इनाम

Thu, 17 Mar 2022 12:11 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 17 Mar 2022 12:11 PM IST
सार

गुरुवार को नोएडा पुलिस से मुठभेड़ के बाद एक गोतस्कर घायल हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी शेखर पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। 

विज्ञापन
Noida: Wanted cow slauighter injured in an encounter with police was declared a reward of 25 thousand
पुलिस मुठभेड़ में घायल इनामी गोकश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा पुलिस ने गुरुवार को मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में आरोपी को पुलिस की गोली लगी है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास गोकशी में प्रयोग किया जाने वाला सामान, अवैध हथियार, बाइक बरामद की गई है।

विज्ञापन


सेक्टर 58 कोतवाली पुलिस ने बताया कि पुलिस की एक टीम पेट्रोलिंग कर रही थी। तभी उसे सूचना मिली की क्षेत्र में कई मामलों में वांछित तथा 25 हजार का इनामी बदमाश शेखर आने वाला है। इसके बाद मौके पर पुलिस टीम ने जाल बिछाया। थोड़ी देर बाद जब बदमाश आया तो पुलिस ने उसे घेर लिया।

विज्ञापन

बदमाश के फरार साथियों की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि खुद को घिरता देखकर उसने गोली चला दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लग गई। घायल शेखर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से गोकशी में प्रयोग किए जाने वाले औजार, संदिग्ध बाइक, व अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि उसके फरार साथियों की तलाश में तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed