{"_id":"677994e96868fdb0e300cb85","slug":"noida-traders-will-unite-against-online-business-noida-news-c-1-gnd1002-2487085-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ऑनलाइन कारोबार के विरोध में एकजुट होंगे नोएडा के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ऑनलाइन कारोबार के विरोध में एकजुट होंगे नोएडा के व्यापारी
विज्ञापन
ऑनलाइन कारोबार की बढ़ती लोकप्रियता से छोटे दुकानदारों व व्यापारियों का कामकाज ठप हो गया है। इससे जिले के करीब 10 हजार से अधिक छोटे दुकानदार व व्यापारी प्रभावित होने लगे हैं। आम तौर पर दूध, ब्रेड, नमक, तेल जैसे खाद्य पदार्थ भी ऑनलाइन बेचे जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने प्रदेशव्यापी विरोध की रूपरेखा तैयार की है। पांच जनवरी को जिले के सांसद डॉ. महेश शर्मा के समक्ष विरोध जताएंगे और मांग पत्र सौंप कर ऑनलाइन कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग करेंगे। यूपी उद्योग व्यापार मंडल के संगठन मंत्री सुनील गुप्ता ने बताया, सांसद को मांग पत्र सौंप कर उनका संगठन ऑनलाइन कारोबार के लिए लेबल फील्ड तय करने की मांग करेगा। ताकि छोटे व्यापारियों व दुकानदारों का भी कारोबार प्रभावित न हो।
यूपी उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल का कहना है कि जिले में करीब दस हजार से अधिक छोटे दुकानदार व व्यापारी ऑनलाइन बाजार के कारोबार से आहत हैं।
विज्ञापन
यूपी उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल का कहना है कि जिले में करीब दस हजार से अधिक छोटे दुकानदार व व्यापारी ऑनलाइन बाजार के कारोबार से आहत हैं।
विज्ञापन