फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Throwing a twine bomb in Dr. Mahesh Sharmas program reached the Parshuram birth anniversary program

नोएडा: जेवर में डॉ. महेश शर्मा के कार्यक्रम में सुतली बम फेंका, परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे थे पूर्व केंद्रीय मंत्री

Mon, 09 May 2022 12:31 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 09 May 2022 12:31 AM IST
सार

मंच पर डॉ. महेश शर्मा के साथ-साथ एमएलसी श्रीचंद शर्मा, अमित चौधरी और सतीश गौतम भी मौजूद थे। इस संबंध में पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा की तरफ से पुलिस को शिकायत दी जा रही है।

विज्ञापन
Noida Throwing a twine bomb in Dr. Mahesh Sharmas program reached the Parshuram birth anniversary program
डॉ. महेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

जेवर स्थित प्राचीन दाऊजी मंदिर में रविवार रात परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के समापन के मौके पर शिरकत करने पहुंचे भाजपा नेताओं की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि मंच पर अचानक बम जैसी वस्तु से धमाका हुआ और टेंट में आग लग गई। इसके बाद भगदड़ मच गई।

विज्ञापन


सांसद डॉ. महेश शर्मा ने पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह को लिखित शिकायत दी है। वहीं, परशुराम मंदिर सेवा समिति ने भी पुलिस को लिखित शिकायत देकर जांच की मांग की है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले को केवल हादसा बताया है और सुतली बम से धमाके की बात कही है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि समापन कार्यक्रम में सांसद डॉ. महेश शर्मा, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, एमएलसी श्री चंद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी कार्यक्रम में पहुंचे थे। रात करीब दस बजे मंच पर टेंट में छेद करती हुई बम जैसी वस्तु गिरी और धमाका हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अफरातफरी के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने सांसद डॉ. महेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को गाड़ियों में बैठाया और चले गए। वहीं, मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा व महासचिव हेमंत मिश्रा की तरफ से पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए घटना की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।

हम मंचासीन थे और उसी समय कोई बम जैसी वस्तु टेंट पर गिरी और धमाका हो गया। इससे टेंट में भी आग लग गई। यदि वह वस्तु मंच पर बैठे किसी नेता के सिर पर गिरती तो जान भी जा सकती थी। सुरक्षा में यह बड़ी चूक है। इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर से कर जांच कराने की मांग की गई है।
- डॉ. महेश शर्मा, सांसद

कोई हादसा है या साजिश, यह जांच के बाद पता चलेगा, लेकिन बम जैसी वस्तु ने सुरक्षा चक्र को जरूर तोड़ दिया है। मंच के बराबर से कोई घातक वस्तु फेंकी गई और पुलिस को पता तक नहीं चला। केंद्र से सुरक्षा प्राप्त सांसद डॉ. महेश शर्मा मंच पर बैठे थे। इसकी आला अधिकारियों की ओर से गंभीरता से जांच कराकर दोषियों को मिले।
- श्री चंद शर्मा, एमएलसी शिक्षक

मंच के ऊपर बने टेंट पर एक बम जैसी वस्तु गिराई गई जो बेहद घातक थी। शोर मचने के कारण हम सभी भागे। शुक्र है कि वस्तु किसी नेता के ऊपर नहीं गिरी और हमारी जान बच गई। यह हमला है और साजिश के तहत किया गया है। इसकी शासन स्तर पर जांच कराई जानी चाहिए।

- अमित चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष

दाऊजी मंदिर में परशुराम जन्मोत्सव के दौरान आतिशबाजी हो रही थी। सुतली बम मंच के ऊपर लगे टेंट पर पहुंच गए और आग से आग लग गई। प्रथमदृष्टया जांच में बम जैसी बात सामने नहीं आई है। मंदिर प्रबंधन की ओर से शिकायत दी गई है, जिसकी जांच की जा रही है।
- विशाल पांडेय, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed