{"_id":"68c2c4e59a722445310f2109","slug":"noida-teacher-selected-for-transforming-up-page-grnoida-news-c-1-gnd1002-3392698-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोएडा की शिक्षिका ट्रांसफॉर्मिंग यूपी पेज के लिए चुनी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोएडा की शिक्षिका ट्रांसफॉर्मिंग यूपी पेज के लिए चुनी गई
विज्ञापन
नोएडा की शिक्षिका ट्रांसफॉर्मिंग यूपी पेज के लिए चुनी गई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। आदर्श प्राथमिक विद्यालय चौड़ा की शिक्षिका सुमन यादव को यूपी सरकार के ट्रांसफॉर्मिंग के फेसबुक और एक्स हैंडल पेज के लिए चुना है। उनका वीडियो भी शेयर किया गया है जिसमें वह शिक्षा के क्षेत्र में आए बदलावों की बात कर रही हैं। इन्हें हाल ही में राज्य शिक्षक पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
वीडियो में सुमन कह रही हैं कि एक समय ऐसा था जब उन्हें लगता था कि वे बच्चों के लिए जो कुछ करना चाहती हैं वह अकेले संभव नहीं हो पा रहा है। सरकार से मिले सहयोग के बाद अब वह अपने स्कूल और छात्रों को वहां देख पा रही हैं जहां वह हमेशा चाहती थीं।
उन्होंने बताया कि स्कूल के इंफ्रास्ट्रक्चर में काफी सुधार हुआ है। रीडिंग कॉर्नर बनाए जा रहे हैं। लाइब्रेरी में नई किताबें जोड़ी जा रही हैं। अभिभावकों का स्कूल पर भरोसा भी बढ़ा है। शिक्षकों को आधुनिक तकनीक की ट्रेनिंग दी जा रही है जिससे वे नए तरीके से पढ़ा पा रहे हैं।