{"_id":"61b1fee7659aaa04f027321e","slug":"noida-students-of-government-schools-did-not-get-uniform-money-parents-are-facing-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को नहीं मिले यूनिफॉर्म के पैसे, अभिभावकों के खातों कारण हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को नहीं मिले यूनिफॉर्म के पैसे, अभिभावकों के खातों कारण हो रही परेशानी
Thu, 09 Dec 2021 06:35 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 09 Dec 2021 06:35 PM IST
सार
जिले में बहुत कम विद्यार्थियों को ही अभी तक स्कूल यूनिफॉर्म के लिए रुपये मिल पाए हैं। अब शिक्षा विभाग वंचित रहे बच्चों और उनके अभिभावकों को बैंक खातों संबंधी दिक्कतें जल्द से जल्द दूर करने के लिए बोल रहे हैं, जिससे उन्हें भी जल्द से जल्द रुपये मिल सकें।
विज्ञापन
स्कूली छात्र
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नोएडा में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म के लिए रुपये अब तक नहीं मिले हैं। इसके पीछे कई अभिभावकों के बैंक खातों का लंबे समय से सक्रिय नहीं होना व कुछ खातों का आधार से लिंक ना होना भी प्रमुख कारण हैं। इस कारण बेसिक शिक्षा परिषद इन खातों का सत्यापन नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
जिले में बहुत कम विद्यार्थियों को ही अभी तक स्कूल यूनिफॉर्म के लिए रुपये मिल पाए हैं। अब शिक्षा विभाग वंचित रहे बच्चों और उनके अभिभावकों को बैंक खातों संबंधी दिक्कतें जल्द से जल्द दूर करने के लिए बोल रहे हैं, जिससे उन्हें भी जल्द से जल्द रुपये मिल सकें।
विज्ञापन
बीएसए धर्मेंद्र सक्सेना ने बताया कि शासन से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म के लिए उनके अभिभावकों के खाते में 1056 रुपए देने की योजना बनाई है। अभी भी 60 प्रतिशत छात्रों को यूनिफॉर्म नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन