{"_id":"62a5e02bac956e1cbf140659","slug":"noida-sexual-assault-of-minor-several-times-by-blackmailing-victim-s-pregnant-family-filed-a-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: ब्लैकमेलिंग कर नाबालिग से कई बार किया दुष्कर्म, पीड़िता हुई गर्भवती परिजनों ने दर्ज कराया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: ब्लैकमेलिंग कर नाबालिग से कई बार किया दुष्कर्म, पीड़िता हुई गर्भवती परिजनों ने दर्ज कराया मामला
Sun, 12 Jun 2022 06:16 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 12 Jun 2022 06:16 PM IST
सार
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ एक आरोपी ने पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी अश्लील फोटो तैयार कर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से कई दिन तक दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
नाबालिग को ब्लैकमेल कर बार-बार किया दुष्कर्म
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाबालिग किशोरी से पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने अश्लील फोटो तैयार कर लिए और कई दिन ब्लैकमेलिंग कर दुष्कर्म किया। पीड़िता के गर्भवती होने पर परिजन को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र निवासी एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ एक आरोपी ने पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी अश्लील फोटो तैयार कर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से कई दिन तक दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने और फोटो वायरल करने की धमकी देता था।
विज्ञापन
रविवार को पीड़िता के पेट में दर्द होने पर परिजन को उसके गर्भवती होने की जानकारी हुई। पुलिस ने पीडिता की मां की शिकायत पर जेवर कस्बे निवासी अमित उर्फ भोंचू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी घर छोड़कर फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है।