{"_id":"61f6efd33e0a7b6db909e6e3","slug":"noida-s-netaji-is-trying-his-luck-on-seven-seats-in-west-up-noida-news-noi6295732144","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्ट यूपी की सात सीटों पर किस्मत आजमा रहे हैं नोएडा के नेताजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेस्ट यूपी की सात सीटों पर किस्मत आजमा रहे हैं नोएडा के नेताजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा (मनोज कुमार)। गौतमबुद्ध नगर के सात नेता वेस्ट यूपी की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर चुनावी मैदान में है। इनमें से कुछ ऐसे हैं जो शुरू में नोएडा से ही टिकट मांग रहे थे, लेकिन दावेदारों की लंबी फेहरिस्त को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने उन्हें दूसरी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार दिया।
इस बार सबसे ज्यादा टिकट की मारामारी नोएडा और जेवर सीट पर रही। यहां हर पार्टी से 20 से ज्यादा लोगों ने टिकट के लिए दावेदारी पेश की थी। इनमें से कुछ ऐसे थे जो टिकट हासिल करने में कामयाब हो गए। लेकिन आलाकमान ने कई मजबूत दावेदारों को मनाने का विकल्प भी तैयार कर लिया। ऐसे दावेदारों को अलग विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा गया।
नोएडा के बहलोलपुर निवासी ओमवीर यादव पश्चिमी यूपी के युवा कांग्रेस अध्यक्ष हैं। वह आंवला, बरेली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, मोरना सेक्टर-35 गांव निवासी अरुण कसाना बसपा के टिकट पर बागपत से चुनाव लड़ रहे हैं। नोएडा निवासी फिरे सिंह गुर्जर बसपा के टिकट पर अमरोहा, हसनपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। सरफाबाद निवासी राहुल यादव समाजवादी पार्टी के टिकट पर सिकंद्राबाद से चुनाव मैदान में हैं। वहीं मदन चौहान बसपा के टिकट पर गढ़ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा ग्रेनो के ईटा निवासी सुनील उपाध्याय स्याना बुलंदशहर से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसी तरह ग्रेनो के गामा-2 निवासी आरकेशर्मा बदायूं से चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
क्या कहते हैं नेता
विधानसभा चुनाव का टिकट हासिल करने के लिए जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र से 36 से अधिक लोगों ने दावा किया था। पार्टी सभी को चुनाव में नहीं उतार सकती है। लेकिन गौतमबुद्घ नगर के कई नेताओं को अन्य सीटों से टिकट देकर किस्मत आजमाने का मौका दिया गया है। - पुरुषोत्तम नागर, कांग्रेसी नेता
बसपा ने गौतमबुद्घनगर के कई नेताओं को दूसरे जिलों की विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। पार्टी अधिक से अधिक अच्छे नेताओं को मौका देने की नीति
को आधार बनाकर टिकट देती है। - लखमी सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष
प्रत्याशियों के परिवार की युवा टोली भी कर रही प्रचार
नोएडा। तीनों विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों के परिवार की युवा टोली भी दोस्तों संग उतर गई है। युवा टोली कॉलेजों में और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार कर रही है। चुनाव प्रचार में सुबह से ही प्रत्याशियों का एक शेड्यूल बनाकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों को भेज दिया जाता है। उसी के अनुसार प्रत्याशी प्रचार करते हैं। प्रत्याशियों के परिवार की युवा टोली भी अपना कार्यक्रम बनाकर निकलती है। युवा टोली में प्रत्याशियों के रिश्तेदार से लेकर अन्य लोग भी शामिल होते हैं। अधिकतर युवा पार्टी की टोपी और झंडा आदि लेकर ही निकलते हैं। युवा टोली में प्रचार के दौरान भाषण भी दिया जाता है और युवाओं की हर समस्या को दूर कराने का दावा किया जाता है। ब्यूरो