{"_id":"65389e59667e4f297805ce86","slug":"noida-ramlila-ram-and-ravana-war-thrilled-crowd-gathered-in-fairs-2023-10-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामलीला: नाभि में तीर लगते ही धराशायी हुआ दशानन... राम और रावण के युद्ध ने किया रोमांचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला: नाभि में तीर लगते ही धराशायी हुआ दशानन... राम और रावण के युद्ध ने किया रोमांचित
Wed, 25 Oct 2023 12:24 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:24 PM IST
सार
नोएडा में पांच जगह रामलीलाओं में आखिरी दिन राम रावण के युद्ध ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। नाभि में तीर लगते ही अमृत सूख गया और दशानन धराशायी हो गया। इस दौरान मेलों में भी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
राम और रावण के युद्ध ने किया रोमांचित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अधर्म भले ही दस शीश संग अपार बलशाली हो जाए, लेकिन अंत में जीत धर्म की होगी। इस संदेश को देते हुए शहर में जगह-जगह रावण का पुतला दहन किया गया। शहर की पांच रामलीलाओं में आखिरी दिन राम रावण के युद्ध ने दर्शकों को रोमांचित किया। यहां मेलों में भीड़ उमड़ पड़ी।
स्टेडियम में आयोजित रामलीला में सांसद महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने रावण दहन किया। सांसद ने कहा कि मानव दानव होकर रावण हो जाता है। वहीं मर्यादा के रास्ते पर चलकर वह श्रीराम जैसा बन सकता है।
वहीं सेक्टर-62 में श्रीराम मित्रमंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा आयोजित मंचन में भी सांसद डॉ. महेश शर्मा व विधायक पंकज सिंह ने रावण कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले का दहन किया। भ्रष्टाचार व सनातन धर्म विरोधियों के पुतलों का भी दहन किया गया। समिति महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा, चेयरमैन उमाशंकर गर्ग, अध्यक्ष धर्मपाल गोयल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग, कोषाध्यक्ष अनिल गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
श्री सनातन धर्म रामलीला समिति की रामलीला में पुतलों का दहन किया। कहा कि भगवान श्री राम ने लंका पर चढ़ाई करके बुराई को समाप्त किया। हम भगवान राम के दिखाए हुए रास्तों पर चलकर अपने देश और समाज को अच्छे रास्ते पर ला सकते हैं। इस दौरान डीएम मनीष वर्मा, कार्यक्रम संयोजक मधुसूदन दादू, अध्यक्ष पीके अग्रवाल, अध्यक्ष पीयूष द्विवेदी, संजय बाली, सुशील भारद्वाज, अल्पेश गर्ग, पवन सिंह आदि मौजूद रहे।

Trending Videos
असत्य पर सत्य की जीत हुई
श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी नोएडा के द्वारा सेक्टर 46 रामलीला ग्राउंड पर रामलीला में मुख्य अतिथि ज्वांइट पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर सुरेश राव ए कुलकर्णी, एसीईओ सतीश पाल व नोएडा भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने मेघनाथ, कुंभकरण व रावण के पुतले का दहन किया। यहां समिति अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, राजेंद्र जैन, संदीप अग्रवाल, पूनम सिंह, संजय गोयल, विकास बंसल, सुनील जैन, प्रदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।