फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida Punjabi Samaj will help the flood victims

Noida News: बाढ़ पीड़ितों की मदद करेगा नोएडा पंजाबी समाज

Thu, 11 Sep 2025 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 07:31 PM IST
विज्ञापन
Noida Punjabi Samaj will help the flood victims
नोएडा। नोएडा पंजाबी समाज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 13 सितंबर को आयोजित होगा। नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सहयोग करने की घोषणा की है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें डॉक्टरों के परामर्श से दिलाने के साथ ही आवश्यकतानुसार दवाइयां समेत जरूरत के अन्य सामान वितरित किए जाएंगे। संरक्षक हरजीत सिंह साहनी ने कहा कि नोएडा पंजाबी समाज हमेशा से ही समाजसेवा और मानवता की भलाई के लिए तत्पर रहा है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव अजमानी ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह केवल संस्कृति, एकता और भाईचारे का संगम ही नहीं होगा बल्कि करुणा और सेवा का संदेश भी देगा। अहम है कि हाल ही में रणधीर सिंह को महासचिव, नीरू शर्मा को कोषाध्यक्ष, मनिंदर सिंह को मीडिया प्रभारी और अजय सरीन को सोशल मीडिया प्रभारी चुना गया है। शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर सांसद डॉ. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed