फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida News accused who assaulted in the spa center arrested

Noida: स्पा सेंटर में की मारपीट, 10 गनर लेकर चलने वाला नेता गिरफ्तार

Fri, 16 Sep 2022 09:15 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 16 Sep 2022 09:15 AM IST
सार

पवन पर मोदी चैरिटेबल ट्रस्ट नामक कथित संस्था चलाकर प्रधानमंत्री से लेकर गृहमंत्री का खुद को नजदीकी बताकर पश्चिमी यूपी में दबंगई दिखाने का आरोप है। सोशल मीडिया पर आरोपी की कई तस्वीरें वायरल हैं, जिनमें वह करीब 10 सरकारी गनर से घिरा हुआ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Noida News accused who assaulted in the spa center arrested
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सेक्टर-18 के एक स्पा सेंटर में कर्मचारियों के साथ मारपीट करने व दबंगई दिखाने के आरोप में बृहस्पतिवार को गाजियाबाद निवासी पवन पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को भाजपा नेता व कई बड़े पुलिस अधिकारियों का रिश्तेदार बताता है।

विज्ञापन


पवन पर मोदी चैरिटेबल ट्रस्ट नामक कथित संस्था चलाकर प्रधानमंत्री से लेकर गृहमंत्री का खुद को नजदीकी बताकर पश्चिमी यूपी में दबंगई दिखाने का आरोप है। सोशल मीडिया पर आरोपी की कई तस्वीरें वायरल हैं, जिनमें वह करीब 10 सरकारी गनर से घिरा हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, नोएडा पुलिस गनर होने से इंकार कर रही है। 
विज्ञापन


कोतवाली सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-18 में इलाइट स्पा सेंटर में बुधवार रात को राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद निवासी पवन पांडे व उसका दोस्त राजेश तोमर मसाज कराने आए थे। इस दौरान दोनों ने कर्मचारियों के साथ दबंगई दिखाई और सर्विस के लिए दूसरी लड़की बुलाने के लिए कहा। इससे जब कर्मचारी ने मना किया तो पवन व उसके दोस्त ने कर्मचारी को बंधक बनाकर मारपीट की। साथ ही, आरोपी ने खुद को कई पुलिस अधिकारियों का रिश्तेदार बताकर धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की शिकायत पुलिस से करने के बाद कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने आरोपी रात में ही हिरासत में ले लिया, जबकि राजेश फरार हो गया। नोएडा जोन के डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि जिस वक्त पवन को पकड़ा गया, उसके साथ कोई गनर नहीं था। इस मामले में पुलिस रिपोर्ट तैयार कर रही है जो संबंधित जिलों में भेजी जाएगी।

दोस्तों-कर्मियों के नाम से लिए गनर
चर्चा है कि गाजियाबाद व मथुरा पुलिस के गनर हटाने के बाद भी पवन तीन गनर के साथ चलता है। गनर उसने दोस्तों व कर्मचारियों के नाम पर ले रखे हैं। हालांकि, नोएडा पुलिस ने तीन गनर के साथ चलने की पुष्टि नहीं की है। नोएडा पुलिस का कहना है कि पवन को सरकारी गनर प्राप्त नहीं है। 

गाजियाबाद में महिला से कर चुका है अभद्रता
पवन का आपराधिक इतिहास पुराना है। कुछ महीने पहले उसने गाजियाबाद की एक सोसाइटी में महिला से अभद्रता की थी। इस मामले में भी पवन को गिरफ्तार किया गया था और उसके सरकारी गनर को हटा लिया गया था। पवन को कुछ साल पहले मथुरा व गाजियाबाद से गनर मिला था। एक खनन के मामले में गवाह के रूप में उसने गनर प्राप्त किया था। 

नेता, पत्रकार से लेकर खुद को बताता है बिल्डर
पवन पांडेय खुद को अलग-अलग रूप में पेश करता है। वह खुद को कभी नेता और पत्रकार तो कभी बिल्डर व समाजसेवक बताता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed