फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida News 4 year old sister drink diesel to 8 month old brother considering it as water

Noida News: 4 साल की बहन ने पानी समझकर 8 माह के भाई को डीजल पिलाया, इलाज के दौरान मौत

Fri, 24 Jun 2022 05:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 24 Jun 2022 05:51 AM IST
सार

चार साल की बच्ची ने आठ माह के भाई को पानी समझकर डीजल पिला दिया। घटना नोएडा के छिजारसी गांव की है। बच्चे की तबीयत बिगड़ता देख उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।  

विज्ञापन
Noida News 4 year old sister drink diesel to 8 month old brother considering it as water
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

नोएडा के छिजारसी गांव में हृदय विदारक घटना में चार साल की बच्ची ने आठ माह के भाई को पानी समझकर डीजल पिला दिया। इससे बच्चे की तबीयत खराब हो गई। अस्पताल में बुधवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता ने घर पर बोतल में डीजल रखा हुआ था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कोतवाली सेक्टर-63 क्षेत्र के छिजारसी कॉलोनी निवासी लवकुश एक फैकटरी में काम करते हैं। मूलरूप से हरदोई निवासी लवकुश ने किसी काम के लिए घर पर बोतल में डीजल रखा हुआ था। सोमवार रात घर में सभी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

 
रात में आठ माह का बेटा कृष्णा रोने लगा तो चार साल की बहन ने पानी समझकर डीजल कृष्णा को पिला दिया। इससे बच्चा तेज आवाज में रोने लगा। परिजनों ने बच्चे को चाइल्ड पीजीआई में भर्ती करवाया जहां तीन दिन से उसका इलाज चल रहा था। बुधवार रात को इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed