{"_id":"62b4ffac5173fd2d873d265d","slug":"noida-news-4-year-old-sister-drink-diesel-to-8-month-old-brother-considering-it-as-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 4 साल की बहन ने पानी समझकर 8 माह के भाई को डीजल पिलाया, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 4 साल की बहन ने पानी समझकर 8 माह के भाई को डीजल पिलाया, इलाज के दौरान मौत
Fri, 24 Jun 2022 05:51 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 24 Jun 2022 05:51 AM IST
सार
चार साल की बच्ची ने आठ माह के भाई को पानी समझकर डीजल पिला दिया। घटना नोएडा के छिजारसी गांव की है। बच्चे की तबीयत बिगड़ता देख उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
नोएडा के छिजारसी गांव में हृदय विदारक घटना में चार साल की बच्ची ने आठ माह के भाई को पानी समझकर डीजल पिला दिया। इससे बच्चे की तबीयत खराब हो गई। अस्पताल में बुधवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता ने घर पर बोतल में डीजल रखा हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, कोतवाली सेक्टर-63 क्षेत्र के छिजारसी कॉलोनी निवासी लवकुश एक फैकटरी में काम करते हैं। मूलरूप से हरदोई निवासी लवकुश ने किसी काम के लिए घर पर बोतल में डीजल रखा हुआ था। सोमवार रात घर में सभी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
रात में आठ माह का बेटा कृष्णा रोने लगा तो चार साल की बहन ने पानी समझकर डीजल कृष्णा को पिला दिया। इससे बच्चा तेज आवाज में रोने लगा। परिजनों ने बच्चे को चाइल्ड पीजीआई में भर्ती करवाया जहां तीन दिन से उसका इलाज चल रहा था। बुधवार रात को इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन