{"_id":"6186aa12ec3f4d686116e854","slug":"noida-is-the-second-most-polluted-city-in-the-country-noida-news-noi6143556127","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा नोएडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा नोएडा
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-110 में स्मॉग। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। दिवाली के पटाखों ने दिल्ली-एनसीआर की हवा को काफी प्रदूषित कर दिया है। शनिवार को भी एनसीआर के सभी शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) अति गंभीर श्रेणी (डार्क रेड जोन) में बना रहा। शनिवार को नोएडा देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। नोएडा का एक्यूआई 461 दर्ज किया गया। हालांकि, ग्रेनो के एक्यूआई में मामूली सुधार हुआ है, लेकिन एक्यूआई डार्क रेड जोन में है। शनिवार को भी स्मॉग की चादर छाई रही। दृश्यता भी काफी कम रही। इससे वाहन चालकों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
दिवाली पर इस बार रोक के बाद भी जमकर पटाखे जलाए गए। इस कारण दिल्ली एनसीआर में स्मॉग छाया हुआ है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा खतरनाक बनी हुई है जिससे सांस लेना भी दूभर है। शनिवार को दोनों शहर का एक्यूआई डार्क रेड जोन में कायम रहा। शाम 4 बजे जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, 466 एक्यूआई के साथ गाजियाबाद पहले नंबर पर रहा। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 414 दर्ज किया गया जो शुक्रवार को 464 था।
वहीं, लोगों का आरोप है कि प्रदूषण की रोकथाम के लिए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, ग्रेनो प्राधिकरण और प्रशासन की तरफ से कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। कुछ स्थानों पर पानी का छिड़काव किया गया है जो काफी नहीं है। आगजनी व पटाखों पर रोक लगाने के संबंध में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
पिछले साल से अधिक प्रदूषित रहा भैया दूज वाला दिन
पिछले साल गोवर्धन पूजा के बाद भैया दूज के दिन ज्यादा प्रदूषण नहीं था, तब ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई ऑरेंज जोन में 226 दर्ज किया गया था, जबकि नोएडा का एक्यूआई 243 रहा था। वहीं, इस बार नोएडा-ग्रेनो का एक्यूआई डार्क रेड जोन में बना हुआ है।