फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida: Income Tax Department's screws on another close associate of SP Ajay Chaudhary made Rs 100 crore a number

नोएडा: सपा के एक और करीबी पर आयकर विभाग का शिकंजा, अजय चौधरी ने 100 करोड़ रुपये को बनाया एक नंबर

Thu, 06 Jan 2022 10:47 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 06 Jan 2022 10:47 PM IST
सार

आयकर विभाग के अधिकारियों ने जब फर्जी कंपनियों के अधिकारियों से ट्रांजेक्शन की डिटेल मांगी तब घोटाले का भंडाफोड़ हो गया। अधिकारी इस संबंध में कोई रिकॉर्ड नहीं दे सके।

विज्ञापन
Noida: Income Tax Department's screws on another close associate of SP Ajay Chaudhary made Rs 100 crore a number
अजय चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नोएडा में समाजवादी पार्टी (सपा) के करीबी अजय चौधरी के घर पड़ी आयकर विभाग की छापेमारी अभी जारी है। जांच में खुलासा हुआ है कि अजय ने अपनी काली कमाई को एक नंबर का दिखाने के लिए 10 फर्जी कंपनियां बनाई थीं। उसने इनमें लगभग 100 करोड़ रुपये का निवेश किया।

विज्ञापन


आयकर विभाग के अधिकारियों ने जब फर्जी कंपनियों के अधिकारियों से ट्रांजेक्शन की डिटेल मांगी तब घोटाले का भंडाफोड़ हो गया। अधिकारी इस संबंध में कोई रिकॉर्ड नहीं दे सके।
विज्ञापन


एसीई ग्रुप के चेयरमैन अजय चौधरी उर्फ संजू के दिल्ली और एनसीआर में ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह छापा मारा था। अजय के पैतृक गांव महरमपुर स्थित फार्म हाउस में भी टीम डिप्टी डायरेक्टर राजीव प्रसाद के नेतृत्व में जांच करने पहुंची थी। इसके बाद से ही टीम लगातार जांच कर रही है। टीम बुधवार को भी जांच में जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed