फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida husband dragged wife out of house after beating video goes viral

नोएडा: पत्नी को मारपीट कर घर से घसीट कर किया बाहर, वीडियो वायरल

Sat, 11 Mar 2023 05:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 11 Mar 2023 05:21 PM IST
सार

आरोप है कि दहेज नहीं मिलने पर ससुराल पक्ष के लोग महिला की पिटाई करते हैं। पीड़ित पक्ष ने अलीगढ़ में पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस भी दर्ज कराया है। मामला विचाराधीन है।

विज्ञापन
Noida husband dragged wife out of house after beating video goes viral
नोए़डा में घरेलू हिंसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र के एक सोसाइटी में पिटाई के बाद खींचकर पत्नी को फ्लैट से निकालने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि युवक ने मां के साथ मिलकर पहले पत्नी से पिटाई की बाद में उसे जबरन खींचकर घर से बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय चाहर ने बताया कि वीडियो सेक्टर-45 की ईस्ट सफायर सोसाइटी का है। आरोपी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पति ने भी पत्नी पर उसकी मां के साथ पिटाई करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

मूलरूप से अलीगढ़ निवासी अंजली की शादी चार वर्ष पहले मथुरा के हरेंद्र के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उस पर अतिरिक्त दहेज का दबाव बना रहे हैं। अंजली के पिता नहीं है, ऐसे में वह ससुराल पक्ष की मांग पूरी करने में असमर्थता जताती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि दहेज नहीं मिलने पर ससुराल पक्ष के लोग महिला की पिटाई करते हैं। पीड़ित पक्ष ने अलीगढ़ में पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस भी दर्ज कराया है। मामला विचाराधीन है।

पुलिस को दी शिकायत में अंजली ने बताया कि बीते दिनों वह मथुरा स्थित ससुराल से अपने कपड़े लेने के लिए गई थी, वहां सास और तीन चार लोगों ने उसकी पिटाई कर दी, हालांकि बाद में मामला निपट गया और पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने समझौता कराया।



पति ने उसे नोएडा स्थित फ्लैट पर रखने पर सहमति जताई। आरोप है कि बृहस्पतिवार को उसकी सास भी वहां आ गई। इसके बाद पति और सास ने मिलकर अंजली की पिटाई और जबरन खींचकर फ्लैट से बाहर निकालकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed