फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida garden galleria mall scuffle between bar employees and party doing youth one man died

मॉल में मर्डर: नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल में पार्टी करने आए युवकों और बार स्टाफ के बीच मारपीट, एक की मौत

Tue, 26 Apr 2022 10:59 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 26 Apr 2022 10:59 AM IST
सार

गार्डन गैलेरिया के लॉस्ट लेमन रेस्टोरेंट में पार्टी करने पहुंचे युवकों और रेस्टोरेंट कर्मियों के बीच हुई मारपीट में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Noida garden galleria mall scuffle between bar employees and party doing youth one man died
लॉस्ट लेमन नाम के रेस्टोरेंटर में हुई वारदात की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा सेक्टर 39 के गार्डन गैलेरिया मॉल स्थित एक रेस्टोरेंट में बीती रात पार्टी करने आए कुछ युवकों और रेस्टोरेंट कर्मियों के बीच मारपीट हो गई, जिसने खूनी रूप ले लिया। इस बवाल में एक युवक की मौत हो गई जिसके बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है और मामले में कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 11ः00 बजे थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के गार्डन गलैरिया के लॉस्ट लेमन रेस्टोरेंट में कुछ युवक अपनी कंपनी की तरफ से पार्टी कर रहे थे तभी उनकी वहां काम करने वाले बार के स्टाफ से मारपीट हो गई।
विज्ञापन


इस मारपीट में एक व्यक्ति बृजेश राय(30) पुत्र श्रीकांत राय निवासी ग्राम हसनपुरा जिला छपरा, बिहार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस द्वारा एफआईआर पंजीकृत कर एवं मृतक के शव का पंचायतनामा भर एफआईआर दर्ज की गई है। झगड़ा करने वाले बार के सभी कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आठ लोगों की पहचान की है और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed