{"_id":"62b5c3b9e22a01202c179891","slug":"noida-fire-breaks-out-in-doctor-room-in-sector-20-fire-brigade-rescues-13-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: सेक्टर-20 में डॉक्टर की कोठी में लगी आग, दमकल विभाग ने 13 लोगों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: सेक्टर-20 में डॉक्टर की कोठी में लगी आग, दमकल विभाग ने 13 लोगों को बचाया
Fri, 24 Jun 2022 07:31 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 24 Jun 2022 07:31 PM IST
सार
आग लगने की सूचना तुरंत बाद दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने बच्चों समेत 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान दो दमकल कर्मी महिपाल सिंह और निजामुद्दीन घायल हो गए।
विज्ञापन
कोठी में लगी आग से उठता धुआं
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा के सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कोठी में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने 13 लोगों को बचाकर सुरक्षित निकाला। इस दौरान दो दमकल कर्मी घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर 20 स्थित डॉ. केसी सूड की कोठी में सुबह अचानक आग लग गई। इसके तुरंत बाद दमकल विभाग को सूचित कर दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची टीम ने बच्चों समेत 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान दो दमकल कर्मी महिपाल सिंह और निजामुद्दीन घायल हो गए।
विज्ञापन
अपनी जान पर खेलकर इमारत में फंसे लोगों को बचाने वाले दमकलकर्मियों की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। घायल दोनों दमकलकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नोएडा के पुलिस आयुक्त ने दमकल विभाग की टीम के लिए 50,000 रुपये देकर पुरस्कृत किया है। इसके साथ ही उन्होंने दमकल टीम को डीजी मेडल के लिए संस्तुति की है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन